Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»अमेरिका में ‘निर्दोष’ ने 28 साल गुजारे जेल में, जज ने किया रिहा, मांगी माफी
    विदेश

    अमेरिका में ‘निर्दोष’ ने 28 साल गुजारे जेल में, जज ने किया रिहा, मांगी माफी

    adminBy adminSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया में गेरार्डो कैबनिलास ने 28 साल जेल की सजा काटी। अब कहीं जाकर यह साबित हुआ कि वह निर्दोष है। इसके बाद लॉस एंजिलिस काउंटी ने मंगलवार को उसे स्थायी तौर पर रिहा कर दिया। इस व्यक्ति के ऊपर 30 साल पहले अपहरण, डकैती और दुष्कर्म के आरोप लगे थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स में काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस के बयान के हवाले से कहा गया है कि डीएनए टेस्ट ने साल 1995 में साउथ गेट शहर में एक खड़ी कार में बैठे एक कपल पर हुए हमले में आरोपित गेरार्डो कैबनिलास को दोषमुक्त करने में मदद की। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी से संबंधित कनविक्शन इंटीग्रिटी यूनिट ने इस मामले की दोबारा जांच की। इसके बाद पिछले हफ्ते जज ने गेरार्डो कैबनिलास की सजा को पलट दिया और उसे निर्दोष पाया पाते हुए उसकी स्थायी रिहाई का आदेश दिया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अटॉर्नी जज जॉर्ज गैस्कॉन ने कहा कि वह न्याय और आपराधिक कानूनी प्रणाली की विफलता के लिए गेरार्डो कैबनिलास से माफी मांगते हैं। उल्लेखनीय है कि गेरार्डो कैबनिलास को साल 1996 में कोर्ट ने दोषी ठहराया था और इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। दरअसल पीड़ित कपल ने दूसरी बार हुई जांच में अदालत में स्वीकार किया कि शिनाख्त के लिए उनके ऊपर कैबनिलास की फोटो पर मुहर लगाने का दबाव डाला गया।

    रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बलात्कार किट पर किए गए डीएनए टेस्ट से पता चला कि इसमें गेरार्डो कैबनिलास शामिल नहीं था। इनोसेंस प्रोजेक्ट ने कहा कि इस मामले में किसी अन्य संदिग्ध को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया, हालांकि एक अन्य व्यक्ति ने बाद में यह अपराध कुबूल किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइराक में शादी समारोह स्थल बना मरघट, हॉल में लगी आग, 113 की मौत, 550 से ज्यादा झुलसे
    Next Article न्यायपालिकाओं में भी बढ़नी चाहिए महिला भागीदारी: राष्ट्रपति
    admin

      Related Posts

      ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज

      September 20, 2025

      नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध

      September 20, 2025

      इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपीएल 2025: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांचवीं बार जीता खिताब, गयाना को 3 विकेट से हराया
      • एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया, सुपर-4 में 6 विकेट से दी मात
      • ‘जॉली एलएलबी 3’ ने वीकेंड में कमाए 50 करोड़, जनता के दिल में उतरी फिल्म…
      • दिल्ली में यूपीएससी छात्रों के लिए झारखंड सरकार बनाएगी छात्रावास : मंत्री चमरा लिंडा
      • जीएसटी की नई दरें प्रभावी, सभी को बड़ी राहत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version