Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत ने कनाडा से दो-टूक कहा- निज्जर हत्याकांड के सबूत दिखाओ, हम करेंगे विचार
    Breaking News

    भारत ने कनाडा से दो-टूक कहा- निज्जर हत्याकांड के सबूत दिखाओ, हम करेंगे विचार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। भारत ने कनाडा से दो-टूक बात कही है कि खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड से जुड़े सबूत दिखाने पर भारत उन पर विचार करने को तैयार है। भारत ने साफ-साफ कहा है कि दस्तावेजी सार्वजनिक सबूत या विशिष्ट जानकारी दिये बिना हवा में तीर नहीं चलाए जा सकते।

    भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क की काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस में जुटे लोगों के बीच संवाद के दौरान कहा कि कनाडा यदि निज्जर की हत्या से जुड़ी विशिष्ट जानकारी मुहैया कराता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की घटनाओं से जुड़ना भारत सरकार की नीति नहीं है। भारत ने कनाडा से कहा है कि यदि आपके पास कुछ विशिष्ट है और यदि आपके पास कुछ प्रासंगिक है, तो भारत को बताएं। उन्होंने साफ कहा कि कनाडा ने निज्जर की हत्या के बारे में दावे का समर्थन करने के लिए अभी तक कोई सार्वजनिक सबूत नहीं दिया है।

    भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कनाडा में काफी संगठित अपराध हुए हैं और भारत सरकार ने इस बारे में कनाडा को काफी जानकारी दी है। बीते कुछ वर्षों में कनाडा ने वास्तव में अलगाववादी ताकतों, संगठित अपराध, हिंसा और अतिवाद से संबंधित बहुत सारे संगठित अपराध देखे हैं। वे सभी बहुत गहराई से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। भारत विशिष्टताओं और जानकारी के बारे में बात कर रहा है। भारत ने कनाडा से संचालित संगठित अपराध और नेतृत्व के बारे में बहुत सारी जानकारी दी है।

    उन्होंने कहा कि वहां के आतंकवादी नेताओं की पहचान कर कनाडा को जानकारी दी गई है, लेकिन बड़ी संख्या में प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित पड़े हैं। विदेश मंत्री ने भारतीय राजनयिकों को धमकी और भारतीय वाणिज्य दूतावासों पर हमलों की इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत के सामने ऐसी स्थिति है कि भारतीय राजनयिकों को धमकी दी जा रही है, भारतीय वाणिज्य दूतावासों पर हमला किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, वापस भेजे जाएंगे 11 लाख अफगान शरणार्थी
    Next Article एचएएल ने वायु सेना को सौंपे दो डोर्नियर-228 विमान, एक बेड़े में शामिल किया गया
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू

      August 2, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ पर संघीय सर्किट अपील न्यायालय में उठे सवाल, जजों ने आश्चर्य जताया

      August 1, 2025

      रूस में ऑनलाइन चरमपंथी सामग्री की तलाश भी पड़ेगी महंगी, विधेयक पर राष्ट्रपति पुतिन ने किए हस्ताक्षर

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version