-रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा
आजाद सिपाही संवाददाता
नयी दिल्ली। आर्मी ने रक्षा मंत्रालय को 400 हॉवित्जर तोप खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। इस पर 6 हजार 500 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। पूरी तरह से स्वदेशी इन तोपों का निर्माण डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट आॅर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने किया है। सेना से जुड़े एक सीनियर अफसर ने बताया कि सरकार जल्द ही एक हाई लेवल बैठक बुलाने वाली है, जिसमें हॉवित्जर तोपों की खरीद पर फैसला लिया जायेगा। यह तोप पुरानी तोपों से काफी हल्की है। इस तोप से दागे जाने वाले गोलों की रेंज 48 किलोमीटर है, जबकि उसी गोले को बोफोर्स तोप 32 किलोमीटर दूर तक दाग सकती है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा दूरी तक गोले दागने में सक्षम है। यह तोप -30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 75 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर सटीक फायर कर सकती है। इसकी 26.44 फुट लंबी बैरल से हर मिनट पांच गोले दागे जा सकते हैं। इसमें आटोमैटिक राइफल की तरह सेल्फ लोडेड सिस्टम भी है। इस तोप से निशाना लगाने के लिए थर्मल साइट सिस्टम लगा है। मतलब रात में भी इससे सटीक निशाना लगाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम भी मौजूद है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version