Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमेरिका में पुलिस वाहन से टकराकर भारतीय छात्रा की मौत की होगी जांच
    Breaking News

    अमेरिका में पुलिस वाहन से टकराकर भारतीय छात्रा की मौत की होगी जांच

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के सिएटल में पुलिस की गाड़ी से टकराकर भारतीय छात्रा की मौत की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भारत सरकार की ओर से यह मसला उठाए जाने के बाद बाइडन प्रशासन ने आपराधिक जांच की बात कही है।

    23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला को तेज गति से आ रहे पुलिस के एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि जाह्नवी उछलकर सौ फुट दूर जाकर गिरी थी और उसकी मौत हो गयी थी। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने वाशिंगटन में उच्चतम स्तर पर इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया और कंडुला की हत्या तथा वाशिंगटन राज्य के सिएटल में पुलिस अधिकारी के अत्यधिक असंवेदनशील व्यवहार पर त्वरित कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद अमेरिकी सरकार हरकत में आई।

    अब तक सामने आई जानकारी में पता चला है कि जाह्नवी कुंडला की मौत उस समय हुई थी जब पुलिस अधिकारी केविन डेव द्वारा चलाए जा रहे एक पुलिस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। ओवरडोज की रिपोर्ट के बाद वह रास्ते में 119 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। सिएटल पुलिस द्वारा जारी फुटेज में अधिकारी डैनियल ऑडरर इस भयावह दुर्घटना के बारे में हंसते हुए कहते नजर आए कि डेव की गलती हो सकती है या आपराधिक जांच आवश्यक है।

    अमेरिकी सांसदों और भारतीय-अमेरिकियों ने कंडुला की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया है। बाइडन प्रशासन ने भारत सरकार को घटना की त्वरित जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को न्याय के कटघरे में लाने का आश्वासन दिया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने राजदूत और भारत सरकार को आश्वासन दिया कि उन्होंने पूरी घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। वे वाशिंगटन डीसी से इसकी जांच की निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्याप्त जवाबदेही हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनडीए सरकार में नालंदा विवि का विकास तेज हुआ: सुशील मोदी
    Next Article आखिर यह सुनील तिवारी हैं कौन जिसकी सुरक्षा के लिए बाबूलाल मरांडी इतने चिंतित हैं: सुप्रियो भटाचार्य
    azad sipahi

      Related Posts

      बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

      July 2, 2025

      सीबीएस न्यूज ट्रंप से नहीं मांगेगा माफी, 16 मिलियन डॉलर देने को तैयार

      July 2, 2025

      ट्रंप ने कहा-इजराइल ने गाजा युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति जताई, नेतन्याहू ने कोई टिप्पणी नहीं की

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल
      • सीबीएस न्यूज ट्रंप से नहीं मांगेगा माफी, 16 मिलियन डॉलर देने को तैयार
      • ट्रंप ने कहा-इजराइल ने गाजा युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति जताई, नेतन्याहू ने कोई टिप्पणी नहीं की
      • प्रधानमंत्री शहबाज के मानहानि केस का सामना कर रहे इमरान खान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
      • सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version