Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नेपाल के पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर लैंडमाइन विस्फोट से दहशत, यातायात अवरुद्ध
    Breaking News

    नेपाल के पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर लैंडमाइन विस्फोट से दहशत, यातायात अवरुद्ध

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 17, 2023Updated:September 17, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर हुए लैंडमाइन विस्फोट से इलाके में ना सिर्फ दहशत का माहौल है बल्कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से यातायात भी बाधित हो गया है। हालांकि विस्फोट के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    स्थानीय पुलिस को रविवार सुबह राजमार्ग पर अचानक विस्फोट होने की खबर मिली। पूर्व-पश्चिम राजमार्ग के बांके जिला खंड पर राप्ती सोनारी गांव के पास तेज आवाज के साथ विस्फोट की खबर मिलते ही नेपाली सेना का बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। सेना ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि यह लैंडमाइन विस्फोट है जो करीब एक दशक पहले माओवादियों ने संघर्षकाल के दौरान जगह-जगह छिपाया हुआ था। जहां विस्फोट हुआ है वहां राजमार्ग का आधा से अधिक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

    पुलिस ने एहतियात के तौर पर यातायात को रोक दिया है। डीएसपी नारायण डांगी ने बताया कि दस-बारह साल पहले बिछाए गए लैंडमाइन के विस्फोट होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से आसपास सेना के बम निरोधक दस्ते से जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद यातायात को एकतरफा संचालित किया जाएगा क्योंकि विस्फोट के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर ‘यशोभूमि’ के पहले चरण को किया राष्ट्र को समर्पित
    Next Article ब्राजील: विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 14 लोगों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      बांग्लादेश के 369 जायरीन पहली वापसी हज उड़ान से स्वदेश लौटे

      June 11, 2025

      पाकिस्तान रेल सेवाओं का रूस तक विस्तार करेगा, 22 जून से शुरू होगा काम

      June 11, 2025

      अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version