Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पटना समेत 12 जिलों में बारिश
    बिहार

    बिहार में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पटना समेत 12 जिलों में बारिश

    adminBy adminSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Patna: School students wade throw water logged street after heavy rainfall, in Patna on Saturday Sep 23, 2023 Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। पटना समेत बिहार के 12 जिलों में शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश हो रही है। पटना में शनिवार को भी बोरिंग रोड, कंकड़बाग, पाटलिपुत्रा, एजी कॉलोनी, बेऊर, त्रिपोलिया, राजेंद्र नगर, नाला रोड इलाके में जमकर बारिश हुई है। इससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। बारिश की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वालों को दिक्कतें हो रही है। पाटलिपुत्रा इलाके में तो घरों के सामने भी पानी भर गया है।

    मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में हेवी रेन का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जिन 4 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज शामिल हैं। जबकि 7 जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।इनमें पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं। आज प्रदेश के सभी 38 जिलों में आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

    झारखंड से सटे जमुई जिले में बीते दो दिन लगातार हो रही बारिश की वजह से बरनार चुरहेत काजवे पुल बीच से धंस गया है। इससे सोनो प्रखंड से दो दर्जन से ज्यादा गांव की डेढ़ लाख आबादी प्रभावित होंगी।यह पुल 2011 में बना था। लगातार पुल के पास से बालू का उठाव किया जा रहा था। कई बार स्थानीय लोगों ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया और सोनो बाजार को बंद भी कराया था, लेकिन जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। इसके कारण पुल पहले ही कमजोर हो चुका था।

    जमुई रेलवे जंक्शन के हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन से 200 मीटर की दूरी पर स्थित मलयपुर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण इस रूट पर ट्रेन का परिचालन करीब तीन घंटे से ऊपर प्रभावित रहा।कई ट्रेनें जमुई रेलवे स्टेशन पर घंटों खड़ी रही। मोटर लगाकर पानी निकाल दिया गया है। ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है।हाजीपुर में भी रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से महनार रोड़ के बिदुपुर में सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। प्रशासन ने लोगों को दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके बावजूद लोग इस सड़क से गुजर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने पर बवाल, एनएच जाम, स्थिति तनावपूर्ण
    Next Article बिहार के चौसा थर्मल पॉवर प्लांट में लगातार तीसरे दिन कम ठप
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version