Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पंजाब के छह जिलों में 30 जगह एनआईए की रेड, टेरर फंडिंग में कई संदिग्ध हिरासत में
    Breaking News

    पंजाब के छह जिलों में 30 जगह एनआईए की रेड, टेरर फंडिंग में कई संदिग्ध हिरासत में

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 27, 2023Updated:September 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बुधवार को पंजाब के छह जिलों में छापा मारकर कई संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं। एनआईए ने कनाडा में बसे आतंकी अर्श डल्ला के करीबियों पर दबिश दी है। एनआईए ने जिन लोगों के घरों को खंगाला है, उनकी लगातार फोन पर विदेशों में बातचीत होती रहती है।

    एनआईए ने पंजाब पुलिस की मदद से बुधवार सुबह पांच बजे पंजाब के अलग-अलग जिलों में एक साथ 30 स्थानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चलती रही। फिरोजपुर में खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के साथी जोरा सिंह को पकड़ा गया है। वह कई सालों से डल्ला के संपर्क में था। एनआईए की टीमों ने आज सुबह मच्छी मंडी स्थित घर से सर्च के दौरान उसे पकड़ा है। उसके मोबाइल में अर्श डल्ला से चैटिंग मिली है। वह हथियारों की तस्करी करता है।

    बठिंडा में एनआईए ने दो जगहों पर छापा मारा है। गांव जेठूके में गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के घर टीम द्वारा सर्च की गई। गुरी हत्या समेत कई केसों में बठिंडा पुलिस का वांछित आरोपी है। एक टीम ने मौड़ मंडी स्थित गैंगस्टर हैरी के आवास पर जांच की।

    पंजाब के पटियाला जिले के अंतर्गत आते के राजपुरा इलाके के गांव खैरपुर जट्टां में रेड की है। जांच में पता चला है कि इस गांव के जगजोत सिंह ने विदेश जाने के लिए जैतो की रहने वाली ट्रैवल एजेंट खुशदीप कौर के खाते में चार लाख रुपए डलवाए थे। फरीदकोट में सुखजीत सिंह उर्फ भोला निहंग के घर रेड हुई है। वह डेरा प्रेमी की हत्या की साजिश में जेल में बंद है।

    उसके भाई कर्मजीत सिंह से टीम पूछताछ कर रही है। भोला निहंग के खालिस्तानियों से कनेक्शन होने का शक है। मोगा के निहाल सिंह वाला के गांव तख्तुपुरा के पूर्व सरपंच के घर एनआईए की रेड हुई है। टीम उसके वाइन कॉन्ट्रैक्टर बेटे का मोबाइल अपने साथ ले गई है।

    लुधियाना के जगराओं में विजय नगर में एक मनी एक्सचेंजर के घर रेड हुई है। इसके यहां पहले भी सात बार रेड हो चुकी है। बरनाला के गांव संघेड़ा में दर्शन सिंह के घर रेड हुई है। वह गुरुद्वारे में ग्रंथी है। दर्शन सिंह के बेटे के गैंगस्टर्स के साथ संबंध हैं। यह परिवार संगरूर शिफ्ट हो चुका है। जिसके बाद टीम वहां गई। मानसा में साधू सिंह के घर रेड हुई है। साधू सिंह इस वक्त उत्तराखंड की जेल में बंद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू यादव की सजा बढ़ाने पर दिसंबर में सुनवाई करेगा हाई कोर्ट
    Next Article झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र
    azad sipahi

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version