Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    adminBy adminSeptember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज एक बार फिर मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा था, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिर कर लाल निशान में बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मामूली मजबूती हासिल करने में सफल रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 4,274.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,092.85 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया। दूसरी और डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 33,516.14 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण यहां के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 7,593.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,071.79 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.25 प्रतिशत कमजोर होकर 15,217.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। इनके अलावा कोस्पी और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,682 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 628.28 अंक यानी 1.94 प्रतिशत टूट कर बड़ी गिरावट का शिकार हो गया है। फिलहाल ये सूचकांक 31,743.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 204.59 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,407.28 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

    दूसरी ओर स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,205.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,340.33 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,503.45 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.13 प्रतिशत मजबूत होकर 3,111.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रिकेट विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम हैदराबाद पहुंची
    Next Article आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को 1,728 करोड़ रुपये का जीएसटी ‘डिमांड नोटिस’
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version