Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

    adminBy adminSeptember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर यूरोपीय बाजार के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में आज दबाव बना हुआ है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 20 तारीख को होने वाली बैठक के पहले वॉल स्ट्रीट में तनाव की स्थिति बनी हुई है। माना जा रहा है कि अमेरिका में एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसी वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार पर दबाव बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.22 प्रतिशत टूट कर 4,450.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 217.72 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 13,708.34 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,660.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएससी इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,711.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,378.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,893.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार पर आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 20,228.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 364.99 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,533.09 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 3,118.57 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

    दूसरी ओर, हैंग सेंग इंडेक्स 181.37 अंक यानी 1 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,001.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट टाइम्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत गिर कर 3,269.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 197.12 अंक यानी 1.16 प्रतिशत लुढ़क कर 16,723.80 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,578.49 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,536.78 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स से 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,955.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 95 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
    Next Article शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार में लिवाली का माहौल
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version