Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ जीएसटी लकी ड्रॉ योजना लॉन्च
    देश

    ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ जीएसटी लकी ड्रॉ योजना लॉन्च

    adminBy adminSeptember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं में हर खरीददारी पर जीएसटी बिल लेने की आदत विकसित करने के लिए एक सितंबर से छह राज्यों में ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ योजना को आज गुरुग्राम में लॉन्च कर दिया। इस योजना के तहत 200 रुपये के जीएसटी बिल से आप हर महीने 10 लाख रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं। हर तीन महीने पर बंपर लकी ड्रॉ में एक करोड़ रुपये का इनाम जीतने का मौका मिलेगा।

    राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को इसकी लॉन्चिंग पर कहा कि ‘मेरा बिल, मेरा अधिकार’ जीएसटी लकी ड्रॉ योजना को छह राज्यों में पायलट आधार पर शुरू किया जा रहा है। इस योजना के पुरस्कार राशि में केंद्र तथा राज्य समान रूप से योगदान करेंगे। ये योजना छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों असम, गुजरात, हरियाणा और पुडुचेरी, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली में लागू हो गया है, जो अगले 12 महीनों तक चलेगा।

    सरकार इस योजना में लकी-ड्रॉ के जरिए हर महीने 800 लोगों का चयन करेगी। चुने गए सभी लोगों को 10 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। इनमें से 10 ऐसे लोगों को चुना जाएगा, जिन्हें 10-10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा हर तीन महीने पर बंपर-ड्रॉ भी निकलेगा, जिसमें दो लोगों को एक-एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। हालांकि, 3 महीने वाली स्कीम केवल व्यापारियों के लिए है।

    इस योजना में भाग लेने के लिए आपको ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ मोबाइल ऐप इन्स्टॉल करना होगा। इसमें लॉगिन करने के बाद पिछले एक महीने की खरीदारी पर मिले 200 रुपये से ज्यादा मूल्य के जीएसटी बिल की कॉपी ‘web.merabill.gst.gov.in’ पर अपलोड करके इसमें आप भाग ले सकते हैं। इस योजना के तहत आप एक महीने में अधिकतम 25 जीएसटी बिल अपलोड कर सकते हैं।

    सरकार ने ‘मेरा बिल, मेरा अधिकार’ योजना के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 में पुरस्कार राशि के लिए 30 करोड़ रुपये का कोष तय किया है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सभी वस्तुओं की खरीदारी का बिल लेने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य आम जनता के व्यवहार में और समाज में सांस्कृतिक परिवर्तन लाना है ताकि लोग चीजें खरीदने पर बिल लेने को अपना अधिकार समझें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleED का CM हेमंत सोरेन को तीसरा समन, 9 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
    Next Article भाजपा समर्थक दलों की बैठक में महाराष्ट्र की 45 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया गया
    admin

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version