Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»अपने जन्मभूमि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर
    बिहार

    अपने जन्मभूमि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर

    adminBy adminSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। अपनी कलम से राष्ट्रीयता से लेकर श्रृंगार रस तक का भाव जगाने वाले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 115 वीं जयंती पर आज कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रकवि के जन्मभूमि बेगूसराय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत दिनकर कला भवन परिसर में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में माल्यार्पण किया गया। मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेन्द्र कुमार एवं महापौर पिंकी देवी सहित प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि हमारे जिला बेगूसराय के सिमरिया में पैदा हुए राष्ट्रकवि दिनकर हिंदी साहित्य के आधार स्तंभ हैं। दिनकर की प्रासंगिकता आज के समय में भी महत्वपूर्ण है। उनकी रचनाएं आजादी के समय और आजादी के बाद देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती रही है। हम सब उनके कृतज्ञ हैं, उन्होंने जो साहित्य दिया, उससे प्रेरणा लेते रहें, रचनाओं को अमर रखें।

    एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं ने आजादी से पहले देश के युवाओं में जोश भरा। आजादी के संघर्ष में उनकी कविताओं से उपजी ऊर्जा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी कविताएं और रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को पढ़नी चाहिए, प्रेरित होनी चाहिए। दिनकर की रचनाएं इसी प्रकार भविष्य में भी उत्साहित करती रहेगी।

    दूसरी ओर सुबह से ही एक ओर सोशल मीडिया पर राष्ट्रकवि को याद किया जा रहा है। अहले सुबह से ही हजारों लोग राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी रचनाओं, कविताओं के माध्यम से उन्हें याद कर नमन कर रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय सहित अन्य संघ-संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवाराणसी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर स्वागत
    Next Article लखनऊ में मोहन भागवत की उपस्थिति में संघ पदाधिकारियों की बैठक शुरू
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version