Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुमला में चौकीदार हत्याकांड में शामिल नक्सली 20 साल बाद गिरफ्तार
    Breaking News

    गुमला में चौकीदार हत्याकांड में शामिल नक्सली 20 साल बाद गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 16, 2023Updated:September 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। चौकीदार हत्याकांड और अन्य कई नक्सली वारदातों में शामिल प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का पूर्व सदस्य सोमरा उरांव अंततः चैनपुर पुलिस के गिरफ्त में आ ही गया। वह पिछले 15-20 वर्षों से फरार था और दिल्ली में अपना ठिकाना बनाये हुए था।

    चैनपुर पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि पूर्व नक्सली सोमरा उरांव कुछ दिन पूर्व अपना गांव रातु जामटोली आया हुआ है। चैनपुर पुलिस की टीम ने शनिवार की सुबह तिगावल मोड़ के पास घुम रहे पूर्व नक्सली सोमरा उरांव को धर दबोचा। इस संबंध में चैनपुर के पुलिस इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने थाना परिसर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि सोमरा उरांव वर्ष 2007 में चैनपुर थाना के चौकीदार जोसेफिन कुजूर हत्याकांड में संलिप्त था। वर्ष 2007-08 में माओवादी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए चैनपुर डुमरी एवं कुरुमगढ़ इलाके में कई माओवादी वारदातों में शामिल था। सोमरा उरांव चैनपुर एवं डुमरी थाने में विस्फोटक पदार्थ रखने, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट जैसे सात मामलों में वांछित रहा है। इसके खिलाफ न्यायालय के द्वारा 7 स्थाई वारंट भी निर्गत है। पिछले 15-20 वर्षों से माओवादी संगठन को छोड़कर दिल्ली में रहता था। कुछ दिन पूर्व सोमरा उरांव अपना गांव रातू जामटोली आया हुआ था। इसकी गुप्त सूचना चैनपुर पुलिस को मिली थी। इसके बाद शनिवार को चैनपुर पुलिस ने एक टीम गठित कर छापामारी करते हुए तिगांवल मोड के पास से सोमरा उरांव को धर दबोचा। इधर चैनपुर पुलिस ने सोमरा उरांव को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशिया कपः बांग्लादेश ने भारत को छह रन से हराया
    Next Article पश्चिमी सिंहभूम में महिला को रेल पटरी पर पटक-पटक कर मारा
    azad sipahi

      Related Posts

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025

      रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      • मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version