Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नवाज शरीफ की वतन वापसी योजना में कोई बदलाव नहीं, 21 अक्टूबर को पहुंचेंगे पाकिस्तानः शहबाज
    विदेश

    नवाज शरीफ की वतन वापसी योजना में कोई बदलाव नहीं, 21 अक्टूबर को पहुंचेंगे पाकिस्तानः शहबाज

    adminBy adminSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि पार्टी प्रमुख नवाज शरीफ की वतन वापसी की योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह 21 अक्टूबर को ही पाकिस्तान पहुंचेंगे। शहबाज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। मरियम और शहबाज दोनों गुरुवार देररात लंदन पहुंचे। शहबाज अपने भाई से कानूनी और राजनीतिक कदमों पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज ने यहां स्टैनहोप हाउस में नवाज शरीफ, मरियम नवाज, इशाक डार, तलाल चौधरी और अन्य लोगों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण वार्ता के बाद मीडिया से बात की। शहबाज ने स्पष्ट किया कि नवाज शरीफ लाहौर लौटेंगे और फिर मीनार-ए-पाकिस्तान में रैली के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वह गरीबी, बेरोजगारी से निपटने और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पार्टी की योजना देश के सामने रखेंगे। शहबाज ने कहा कि नवाज शरीफ ऐसा नेता हैं जो पहले भी पाकिस्तान को प्रगति और आशा के रास्ते पर ले गए और जनता के लिए काम किया। आगे भी वह ऐसा करेंगे। नवाज शरीफ मुल्क के लिए ‘आशा की किरण’ हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स में शहबाज के हवाले से कहा गया है कि इमरान खान ने पाकिस्तान को अश्लीलता सिखाई। नवाज इस जहर को खत्म करेंगे। युवाओं को शिक्षित कर रोजगार दिया जाएगा। यह दुखद है कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय विमर्श में ‘जहर’ घोल दिया गया। अश्लीलता की संस्कृति को अभूतपूर्व स्तर पर ले जाया गया। इससे पाकिस्तान को नुकसान हुआ है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान को एक साथ लाना और आगे बढ़ना वक्त की जरूरत है। रोम एक दिन में नही बना था। नवाज शरीफ ने कभी भी अतिशयोक्ति वादे नहीं किए। हमेशा अपने वादे पूरे किए हैं। इस बीच, मरियम नवाज ने कहा है कि उनके पिता अब से लगभग एक महीने बाद लाहौर पहुंचेंगे। वहां उनका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को दिखाया आईना, पेटल गहलोत ने कहा-पीओके खाली करो
    Next Article भारत पर कनाडा के प्रधानमंत्री के आरोपों से अमेरिका चिंतितः एंटनी ब्लिंकन
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version