Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»उत्तर कोरिया ने संविधान संशोधन करके बनाया परमाणु हथियारों के लिए नया कानून
    विदेश

    उत्तर कोरिया ने संविधान संशोधन करके बनाया परमाणु हथियारों के लिए नया कानून

    adminBy adminSeptember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – परमाणु हथियारों के तेज विकास की नीति अब संविधान में हुई शामिल

    प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों के विकास की रफ्तार न रुकने देने के लिए संविधान संशोधन किया है। उत्तर कोरिया ने नया कानून बनाकर परमाणु हथियारों के तेज विकास की नीति को अब अपने संविधान में शामिल कर लिया है। अब कानून बनने के बाद उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के विकास में तेजी आ सकती है।

    उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने उत्तर कोरियाई संसद (सुप्रीम पीपल्स असेंबली) के सत्र के दौरान जानकारी दी कि उत्तर कोरिया की परमाणु बल तैयार करने की नीति को अब देश के आधारभूत कानून की तरह स्थायी बनाया जा रहा है, जिसका उल्लंघन करने की किसी को भी अनुमति नहीं होगी। उन्होंने परमाणु हथियारों के उत्पादन में तेजी लाने और परमाणु हमले की क्षमताओं में विविधता लाने के साथ ही इन्हें सेना की विभिन्न सेवाओं में तैनात करने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका और उसके सहयोगियों से प्योंगयांग को मिल रही चुनौती और इसके परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने की मंशा के मद्देनजर यह कदम उठा रहे हैं।

    उत्तर कोरिया का यह कदम ऐसे समय आया है जब अमेरिका द्वारा उत्तर कोरिया से अपील की जा रही है कि वह बातचीत की मेज पर लौटे। इस बातचीत के जरिए उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार कार्यक्रम ना चलाने के लिए अमेरिका से आर्थिक मदद मिलनी है। किम जोंग-उन हाल ही में रूस के दौरे से लौटे हैं, जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। रूस दौरे पर किम जोंग उन ने कई हथियार निर्माता कंपनियों के प्लांट्स का दौरा किया।

    किम जोंग-उन का यह दौरा ऐसे समय हुआ, जब अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर आरोप लगाया है कि नॉर्थ कोरिया, यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को हथियारों की सप्लाई कर रहा है। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच नागरिक परमाणु कार्यक्रम की तकनीक के ट्रांसफर पर बातचीत हो सकती है। ऐसी भी आशंका है कि उत्तर कोरिया इस डील के तहत मिले मैटेरियल का इस्तेमाल अपने परमाणु मिसाइल कार्यक्रम को बढ़ाने में भी कर सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुनिया भर में किरकिरी के बाद नाजी सैनिक की प्रशंसा के लिए ट्रूडो ने माफी मांगी
    Next Article यूक्रेन को मदद का विरोध कर निशाने पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार रामास्वामी
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version