Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»एक अक्टूबर को एक घंटा स्वच्छता श्रमदान कर दें बापू को स्वच्छांजलि : गिरिराज सिंह
    बिहार

    एक अक्टूबर को एक घंटा स्वच्छता श्रमदान कर दें बापू को स्वच्छांजलि : गिरिराज सिंह

    adminBy adminSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने लोगों से एक अक्टूबर को सुबह दस बजे एक घंटा, एक साथ स्वच्छता अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय भी लोगों को प्रेरित कर रहा है।

    गिरिराज सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत के तहत देश के स्वच्छता स्वप्न को आगे बढ़ाने को मद्देनजर रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाने के लिए बड़े पैमाने पर जनभागीदारी सुनिश्चित की है। इस सिलसिले में स्वच्छता अभियान और पहल के लिए स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया गया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 105वें एपिसोड में एक अक्टूबर को सुबह दस बजे एक घंटा तक एक साथ स्वच्छता अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। आम जनता ने सरकार के प्रयासों का बड़े पैमाने पर स्वागत किया है तथा बड़ी संख्या में स्वच्छता आंदोलन को गति दी है। स्वच्छता ही सेवा अभियान से अब तक करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं।

    देशवासी अपने पड़ोस और अन्य सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के महत्व को अच्छी तरह से समझते हैं और उस दिशा में प्रयास भी कर रहे हैं। स्वच्छ भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के सफर में राज्यों, केंद्र-शासित प्रदेशों और स्थानीय निकायों ने परिवर्तन के इंजन के रूप में काम किया है। प्रभावी ढंग से प्रयास करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की उपलब्धि सुनिश्चित की है।

    अधिकारियों ने रणनीतिक निर्णय लेने, क्षमता निर्माण तथा स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ाने के लिए समग्र दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वच्छता की सामान्य धारणा पर देश भर में कई पहल और आईईसी अभियान चलाए गए हैं। सूखे और गीले कचरे को अलग करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि केवल उन्हें किसी भी कचरे के डिब्बे में डंप करने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

    उन्होंने कहा है कि सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बापू को ”स्वच्छांजलि” होगी। स्वच्छता अभियान जीवन के सभी क्षेत्रों के नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर वास्तविक सफाई गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान करता है। इसलिए सभी लोग समय निकालकर स्वच्छता से जुड़े इस अभियान में शामिल हों। अपनी गली, पड़ोस, पार्क, नदी या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस स्वच्छता अभियान में शामिल हो जाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में परमाणु ईंधन की पहली खेप रूपपुर संयंत्र रवाना
    Next Article शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के मुद्दे पर भाजपा ने नीतीश सरकार पर लगाया भटकाने का आरोप
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

      June 11, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version