Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बदहाल पाकिस्तान की एयरलाइंस कंपनियां हुई दिवालिया, कई विमानों का संचालन ठप
    Breaking News

    बदहाल पाकिस्तान की एयरलाइंस कंपनियां हुई दिवालिया, कई विमानों का संचालन ठप

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लाहौर। आर्थिक बदहाली के हालात से जूझ रहे पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस कंपनियां दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है। इन एयरलाइंस कंपनियों के पास ईंधन खरीदने तक के पैसों की कमी हो रही है। सरकारी एयरलाइंस ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि बेड़े को कुछ दिनों के भीतर खड़ा किया जा सकता है, क्योंकि उसे बिल और वेतन का भुगतान करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकारी स्वामित्व वाली पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज ने कहा कि कंपनी राजकोष से तत्काल वित्तीय मदद मांग रही थी, लेकिन फिलहाल धन मुहैया नही कराया गया है।

    दशकों के कुप्रबंधन और अस्थिरता ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को डगमगा दिया है, और इस साल इस्लामाबाद को डिफॉल्ट से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ एक समझौते के लिए मजबूर होना पड़ा।

    हफीज ने कहा कि गुरुवार को तीन उड़ानें रोक दी गईं और वेतन का भुगतान भी देर से किया गया। उन्होंने कहा, 31 के बेड़े में से 25 विमान अभी भी उड़ान भर रहे हैं, अन्य को निर्धारित या अनिर्धारित रखरखाव के लिए रोक दिया गया है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइंन ढहने की कगार पर है और अगर आपातकालीन धन उपलब्ध नहीं कराया गया तो कुछ ही दिनों में उड़ान संचालन निलंबित किया जा सकता है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि पीआईए पर 743 अरब रुपये (लगभग 2.5 अरब डॉलर) की देनदारियां थीं, जो उसकी कुल संपत्ति से पांच गुना अधिक है।

    पीआईए 1955 में अस्तित्व में आया जब सरकार ने घाटे में चल रही एक वाणिज्यिक एयरलाइंन का राष्ट्रीयकरण किया और 1990 के दशक तक तेजी से विकास किया। बाजार के उदारीकरण और कई निजी और सार्वजनिक स्वामित्व वाली एयरलाइनों के लॉन्च ने पीआईए पर भारी दबाव डाला, जिसके परिणामस्वरूप वर्षों तक घाटे में रहना पड़ा।

    एयरलाइंन की प्रतिष्ठा को हमलों, अपहरणों और दुर्घटनाओं की एक श्रृंखला से भी नुकसान हुआ है। जिसमें मई 2020 में कराची में एक एयरबस की दुर्घटना भी शामिल है जिसमें 97 यात्रियों और चालक दल की मौत हो गई थी। सरकार की एयरलाइंस को बेचने की योजना है, लेकिन अभी तक उसने विशेष समितियों द्वारा निजीकरण के लिए रखे गए कम से कम दो प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमशहूर कोलंबियाई चित्रकार फर्नांडो बोटेरो का 91 वर्ष की आयु में निधन
    Next Article आजसू पार्टी का नहीं, पूरे राज्य का होगा अधिवेशन: सुदेश महतो
    azad sipahi

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version