Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पलामू»मुरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: खौफ के वो 32 मिनट कभी नहीं भूलेंगे संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस के यात्री
    पलामू

    मुरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: खौफ के वो 32 मिनट कभी नहीं भूलेंगे संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस के यात्री

    adminBy adminSeptember 24, 2023Updated:September 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन की एस-9 बोगी पूरे 32 मिनट तक डकैतों के कब्जे में रही। इस दौरान जमकर लूटपाट हुई। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। पूरी वारदात को अंजाम लातेहार से बरवाडीह स्टेशन के बीच अंजाम दिया गया। इसके बाद लूटेरे बरवाडीह में उतर कर फरार हो गए। इस दौरान करीब 50 से अधिक यात्रियों से लूटपाट हुई।

    मामले में डालटनगंज रेल थाना की पुलिस ने यात्रियों का फर्द बयान लिया है। फर्द बयान के आधार पर बरकाकाना रेल थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। रेल डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने बताया कि वारदात की छानबीन हो रही है। कई बिंदुओं पर दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। बरकाकाना रेल थाना में मामला दर्ज हुआ है।

    दरअसल, शनिवार की रात जम्मूतवी एक्सप्रेस 11:22 में खुली थी और बरवाहीह रेलवे स्टेशन पर 11:54 में पहुंची। इस दौरान डकैती ने घटना को अंजाम दिया गया। ट्रेन के ड्राइवर ने रेलवे अधिकारियों को बताया कि लातेहार से ट्रेन खुली थी और सीधे बरवाहीह में रुकी। इस बीच कहीं भी चेन पुलिंग की घटना नहीं हुई। बरवाहीह में मात्र दो मिनट के लिए ट्रेन रुकी थी। इस दौरान बरवाहीह में किसी को जानकारी नहीं दी गई।

    बरवाडीह के बाद केचकी रेलवे स्टेशन पर सिग्नल हॉल्ट के लिए ट्रेन को रोका गया था। रात 12:37 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों के हंगामे और इलाज को लेकर ट्रेन दो घंटे तक डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रात 3.38 मिनट पर डालटनगंज से ट्रेन जम्मूतवी के लिए रवाना हुई। घटना के बाद दूसरे स्लीपर बोगी में रेलवे की स्कॉर्ट पार्टी मौजूद थी।

    बताया गया है कि लूटेरों की संख्या 12 के आसपास होगी। सभी हथियारों से लैस थे। घटना के बाद डकैतों ने बोगी की सभी लाइटों को बंद करवा दिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। उन्होंने कई यात्रियों के साथ मारपीट भी की। जख्मी यात्रियों का ट्रेन में ही इलाज किया गया। जानकारी मिलते ही पलामू के उप विकास आयुक्त रवि आनंद समेत जिले के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों के इलाज की व्यवस्था की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीजीपी ने बोकारो रेंज के अधिकारियों के साथ आपराधिक गिरोहों पर लगाम कसने की रणनीति पर की चर्चा
    Next Article करोड़पति कारोबारी मनोज के 23 वर्षीय पुत्र हिमांशु त्यागेंगे सांसारिक सुख, बनेंगे जैन मुनि
    admin

      Related Posts

      मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार

      May 21, 2025

      पाकिस्तान को बेनकाब करने उतरी पीएम मोदी की टीम

      May 21, 2025

      दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version