Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»NEPAL : पोखरा और भैरहवा एयरपोर्ट चीन को सौंपने की तैयारी
    Breaking News

    NEPAL : पोखरा और भैरहवा एयरपोर्ट चीन को सौंपने की तैयारी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 16, 2023Updated:September 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने देश के दो नवनिर्मित अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल के संचालन की जिम्मेदारी चीन को सौंपने का संकेत दिया है। पोखरा और भैरहवा विमानस्थल संचालन को लेकर चीन की तरफ से दिलचस्पी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री की तरफ से भी इसी आशय का बयान आया है।

    शुक्रवार को नेपाल नागरिक उड्डययन प्राधिकरण के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए प्रचण्ड ने कहा कि अगले हफ्ते से शुरू होने वाले चीन भ्रमण पर पोखरा और भैरहवा विमानस्थल के नियमित संचालन के लिए वह बात करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में दो नए विमानस्थल बन कर तैयार हैं लेकिन उसका पूर्ण रूप से संचालन नहीं होने के कारण देश को बहुत घाटा हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 23 सितम्बर से शुरू होने वाले उनके बीजिंग दौरे में यह एक प्रमुख एजेंडा रहने वाला है।

    पोखरा विमानस्थल निर्माण के समय से ही विवादों में घिरा हुआ है। चीन से महंगे ब्याज दर पर अल्पकालीन समय के लिए ऋण लेने के कारण प्रारंभ में ही यह विवादों में घिर गया था। उसके बाद कई विशेषज्ञों ने पोखरा के विमानस्थल डिजाइन और रनवे को लेकर सवाल खड़े किए थे लेकिन उन सब बातों की अनदेखी कर दी गई थी। इस वर्ष पहली जनवरी को विमानस्थल के उद्घाटन के समय चीनी राजदूत ने इसे चीन की बीआरआई प्रोजेक्ट का हिस्सा बता देने के बाद यह और अधिक विवादों में फंस गया था।

    उद्घाटन के 9 महीने के बाद भी अब तक पोखरा विमानस्थल संचालन में नहीं आ पाया है। इसी तरह भैरहवा का गौतम बुद्ध अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल भी चीन के ठेकेदारों के बनाया गया है। हालांकि इसमें एशियाई विकास बैंक का ऋण सहयोग है लेकिन उद्घाटन के साल भर के बाद यह विमानस्थल भी अब तक पूर्ण रूप से संचालन में नहीं आ पाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की जी20 देशों की प्रतिबद्धता को स्वीकारा
    Next Article प्रतिबंधित रूसी प्लांट का किम जोंग उन ने किया दौरा, युद्धक विमान सुखोई-57 को परखा
    azad sipahi

      Related Posts

      ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज

      September 20, 2025

      नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध

      September 20, 2025

      इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीएसटी की नई दरें लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता
      • स्टॉक मार्केट में टेक डिफेंस लैब्स की धांसू एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में सुधार
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
      • श्रीराम पावर प्लांट में फटा बॉयलर, दो मजदूर झुलसे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version