Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति ने मप्र के तीन व्यक्तियों को प्रदान किए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार
    देश

    राष्ट्रपति ने मप्र के तीन व्यक्तियों को प्रदान किए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

    adminBy adminSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के तीन व्यक्तियों को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 2021-2022 के लिए भोपाल की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन और स्वयंसेवक अक्षिता शर्मा तथा जबलपुर के स्वयंसेवक अंकित लखेड़ा को सम्मानित किया। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी जकिया रूही ने दी।

    उन्होंने बताया कि केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा स्थापित राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों और विश्वविद्यालयों को उनके स्वैच्छिक सेवा योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है।

    उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन के नेतृत्व में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने 4482 पौधे लगाए। इनकी इकाई ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2903 लोगों की जांच करवाई और आठ रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं, जिनमें 1118 यूनिट रक्त दान किया गया। इन्होंने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, कोविड-19 महामारी के दौरान राहत अभियान और उज्ज्वला योजना, प्रधान मंत्री जन धन योजना, प्रधान मंत्री जीवन बीमा योजना, कैशलेस इंडिया, डिजिटल साक्षरता जैसी योजनाओं को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वायत्त महाविद्यालय भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक अक्षिता शर्मा ने 180 पौधे लगाए हैं और रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने अन्य स्वयंसेवकों के साथ अनाथालयों और अस्पतालों में भोजन के पैकेट वितरित किए। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं, जहां उन्होंने गांवों में टीकाकरण अभियान पर जागरूकता अभियान का नेतृत्व किया, रानी कमलापति स्टेशन भोपाल में विशेष श्रमिक ट्रेन में मास्क और भोजन वितरित किया, मास्क सिलने के ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया।

    रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में विश्वविद्यालय प्रबंधन विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक अंकित लखेड़ा ने पल्स पोलियो, अंग दान, डिजिटल साक्षरता, वयस्क साक्षरता, एचआईवी/एड्स जागरूकता आदि जैसे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं और उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वॉरियर्स अवार्ड 2020 प्राप्त हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखैरात में नहीं लंबे संघर्ष के बाद मिला राम मंदिर : अनुपम खेर
    Next Article जयशंकर-ब्लिंकन ने वैश्विक विकास पर की चर्चा
    admin

      Related Posts

      जीएसटी की नई दरें प्रभावी, सभी को बड़ी राहत

      September 22, 2025

      जीएसटी की नई दरें लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता

      September 22, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में

      September 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में यूपीएससी छात्रों के लिए झारखंड सरकार बनाएगी छात्रावास : मंत्री चमरा लिंडा
      • जीएसटी की नई दरें प्रभावी, सभी को बड़ी राहत
      • जीएसटी की नई दरें लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता
      • स्टॉक मार्केट में टेक डिफेंस लैब्स की धांसू एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में सुधार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version