Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

    adminBy adminSeptember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह के पहले दिन ही गिरावट का रुख बना हुआ है। पिछले लगातार पांच कारोबारी दिनों से घरेलू बाजार पर दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में कुछ देर खरीदारी का रुख भी बना। लेकिन बाद में बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 3.89 प्रतिशत से लेकर 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एलटी माइंडट्री, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 1.92 प्रतिशत से लेकर 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,944 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,038 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 906 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बीएसई के सेंसेक्स ने आज 73.84 अंक की मामूली बढ़त के साथ 66,082.99 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 66,118.56 अंक के स्तर तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक लाल निशान में गिर कर 66 हजार अंक के स्तर से भी नीचे चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 157.07 अंक की कमजोरी के साथ 65,852.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी आज 3.95 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 19,678.20 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक भी उछल कर 19,713.65 अंक के स्तर तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इस सूचकांक ने लाल निशान में 19,614.20 अंक तक गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 53.25 अंक की गिरावट के साथ 19,621 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 73.84 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,082.99 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 3.95 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,678.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 221.09 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66,009.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 68.10 अंक यानी 0.34 प्रतिशत टूट कर 19,674.25 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी में तेजी का रुख
    Next Article क्रिप्टो करेंसी मार्केट में भारी गिरावट, बिटकॉइन 2 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़का
    admin

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

    November 10, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    November 10, 2025

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version