Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»घरेलू शेयर बाजार पर लगातार चौथे दिन बिकवाली की मार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    घरेलू शेयर बाजार पर लगातार चौथे दिन बिकवाली की मार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    adminBy adminSeptember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वैश्विक दबाव का असर आज एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार पर नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर मिले-जुले कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से कुछ देर के लिए तेजी भी आई। लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मारुति सुजुकी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टेक महिंद्रा, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर 1.61 प्रतिशत से लेकर 0.79 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, विप्रो, सिप्ला, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.27 प्रतिशत से लेकर 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,902 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 629 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,273 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 36 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 15.20 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 66,215.04 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से ये सूचकांक 185 अंक से अधिक की छलांग लगा कर 66,417.95 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार पर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लगातार नीचे गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 138.81 अंक की कमजोरी के साथ 66,091.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने 2.50 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 19,744.85 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही शुरू हुई खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक भी करीब 50 अंक उछल कर 19,792.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर इस सूचकांक ने भी लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 54.85 अंक की गिरावट के साथ 19,687.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर मिले-जुले कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 57.90 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66,172.34 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 11.90 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,754.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 570.60 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66,230.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 159.05 अंक यानी 0.80 प्रतिशत टूट कर 19,742.35 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवनडे विश्व कप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ मिलेंगे 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर
    Next Article ग्लोबल मार्केट में गिरावट का रुख, एशियाई बाजारों में तेजी
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version