रांची। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 61 वर्षीय अरुण कुमार सिन्हा पिछले कई दिनों अस्वस्थ थे। उन्हें हाल ही में सेवा विस्तार दिया गया था।

अरुण कुमार सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस थे। वे मूल रूप से हजारीबाग मालवीय मार्ग के निवासी थे। उनके पिता महेंद्र प्रसाद भारतीय सेना में थे। अरुण सिन्हा ने हिंदू स्कूल हजारीबाग से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग से जूलॉजी में बीएससी किया। वर्ष 1987 में वे भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए और उनको केरल कैडर आवंटित हुआ।

शुरुआत में केरल के दो-तीन जिलों में आरक्षी अधीक्षक एवं त्रिवेंद्रम और कोचि के पुलिस कमिश्नर रहे। उसके बाद डीआईजी आईजी के रूप में काम किया। वर्ष 2009 से 2014 तक बीएसएफ में आईजी के रूप में गुजरात फ्रंटियर में पदस्थापित रहे। फिर केरल वापस आये। 2016 तक एडीजी के रूप में काम किया। मार्च 2016 से वर्तमान तक वह प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले एसपीजी के डायरेक्टर के रूप में पदस्थापित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version