Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जनता के उत्साह को हर बूथ तक पहुंचाना है: सुदेश महतो
    Jharkhand Top News

    जनता के उत्साह को हर बूथ तक पहुंचाना है: सुदेश महतो

    adminBy adminSeptember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कहा-धन हारेगा और जन जीतेगा
    -जय आजसू और विजय आजसू के नारे से गूंजा डुमरी
    -दृश्य: घर से निकली जनता, सड़क पर दिखा जनसैलाब

    डुमरी। डुमरी उपचुनाव में रणनीति की कमान संभाले आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने प्रचार के अंतिम दिन जगह-जगह पदयात्रा निकाली और सभाओं में कार्यकर्ताओं, समर्थकों का उत्साह बढ़ाया। पदयात्रा में हजारों की संख्या में झंडे थामे कार्यकर्ता और ग्रामीण एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी के समर्थन में नारे लगाते चलते रहे। घर से निकली भीड़ सड़क पर दिखा जनसैलाब। जय आजसू और विजय आजसू के नारे से गूंजता रहा डुमरी।

    आजसू प्रमुख की अगुवाई में पहली पदयात्रा नावाडीह के कोदवाडीह मोड़ से कटघरा मोड़, नावाडीह चौक, ब्लॉक चौक तक निकली, जबकि दूसरी पदयात्रा नवाडीह की तेलो बस्ती में निकाली गयी। इनके अलावा तेलो और आलारगो में सभा की गयी।

    तेलो की सभा में सुदेश महतो ने कहा कि जनता के उत्साह को हर बूथ तक पहुंचाना है। डुमरी उपचुनाव हमारे जनबल और सत्ता के धनबल के बीच है, जिसमें जीत निश्चित रूप से हमारे साथ मौजूद जनबल की होगी। जनबल 5 सितंबर को एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी को वोट देने के लिए आतुर है। इससे डुमरी में भय समाप्त होगा और विजय स्थापित होगी।

    उन्होंने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र की 70 पंचायतों का उन्होंने दौरा कर समाज के हर तबके से संवाद किया। जनता से सीधा जुड़ाव का मकसद साफ था कि झामुमो और उसकी सरकार के झूठ-फरेब के खिलाफ और विकास का रास्ता चुनने के लिए एक वातावरण तैयार किया जाये। 15 दोनों तक लगातार जनता से बनाये गये रिश्ते का असर जनता के चेहरे पर साफ देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक गरीब और संघर्षशील परिवार की बहू-बेटी यशोदा देवी को जनता का समर्थन डुमरी के साथ पूरे राज्य में नयी राजनीतिक दिशा तय करेगा।

    सुदेश कुमार महतो ने कहा कि डुमरी में परिवर्तन की बयार बह चुकी है। यहां यशोदा देवी को मंच से नहीं, पंच के बीच से चुना जा रहा है। यह समर्थन डुमरी में बदलाव का परिचायक भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि झामुमो धनबल और आतंक का हर हथकंडा अपनाने पर आमादा है। हम सभी को एकजुटता बनाये रखनी है। 8 सितंबर को डुमरी इस राज्य में परिवर्तन का संदेश लेकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि डुमरी की जनता इस बात से पूरी तरह वाकिफ है कि यहां विकास का कोई काम नहीं हुआ है। यहां की जनता जब ब्लॉक में जाती है, तो बगैर पैसा लिये उसका कोई काम नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो यहां धौंस जमा कर लोगों का वोट लेता रहा है, लेकिन अब यहां की जनता जाग चुकी है और इस बार ऐसा नहीं होगा। परिवर्तन होगा। जनता चुपचाप केला छाप का निर्णय ले चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडुमरी में धनतंत्र पर जनतंत्र की जीत होगी, हार से डर कर बाबूलाल लगा रहे अनर्गल आरोप : सुप्रियो भटाचार्य
    Next Article डुमरी उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हेमंत सोरेन का रोड शो
    admin

      Related Posts

      बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद

      July 29, 2025

      बैद्यनाथ धाम में अबतक 33.11 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 29, 2025

      दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हुई सक्रिय

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version