नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को संसद से मिली मंजूरी के लिए देश की महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इसमें देश का भाग्य बदलने की क्षमता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आने वाली पीढ़ियां इस दिन को याद रखेंगी।आज देश की हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। दशकों से देखा हुआ सपना आज पूरा हो गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version