Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मेरे नाम से कोई घर नहीं, देश की बहनों के नाम से घर बनवा दिए: नरेन्द्र मोदी
    Breaking News

    मेरे नाम से कोई घर नहीं, देश की बहनों के नाम से घर बनवा दिए: नरेन्द्र मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बोडेली में 5206 करोड़ रुपए के विकास प्रकल्पों की भेंट
    -छोटा उदेपुर की जनता से प्रधानमंत्री ने साझा किए संस्मरण

    छोटा उदेपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को छोटा उदेपुर के बोडेली में आयोजित समारोह में जिले को 5206 करोड़ रुपये के प्रकल्पों की भेंट दी। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आदिवासी जनता के विकास संबंधी कई योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने अपने प्रचारक जीवन के दौरान छोटा उदेपुर के प्रवासों के संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय बाद बोडेली आए हैं, लेकिन पहले वे बारंबार और त्योहारों पर अक्सर बोडेली आते थे। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र किया और कहा कि इस पर देश की एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति की मुहर लगेगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उमरगाम से अंबाजी तक आदिवासी पट्टा के विकास की भेंट देने का उन्हें मौका मिला है। गुजरात के 22 जिलों और साढ़े 7 हजार ग्राम पंचायतों में वाईफाई पहुंचने का काम आज पूरा हुआ है। इंटरनेट की उत्तम सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलने वाली है। छोटा उदेपुर, वडोदरा में बिताए अपने पुराने दिनों को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले वे सामान्य कार्यकर्ता के रूप में बस से आते-जाते थे। लिंबडी, कालोल, हालोल यह उनका रूट था। बस में आते, सभी से मिलते, कार्यक्रम में शामिल होते और इसके बाद वापस लौट जाते थे। नारेश्वर भी वे अक्सर जाते थे। छोटा उदेपुर की परिस्थिति को उन्होंने बहुत नजदीक से देखा है। सरकार में आने के बाद उन्हें लगा कि इस आदिवासी पट्टी का विकास करना है। इसके लिए कई योजनाएं बनाई गईं। इसका लोगों को लाभ मिल रहा है। छोटा उदेपुर को देखकर ऐसा लगता है कि परिश्रम रंग लाया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छे स्कूल व सड़कें बनी हैं। पानी की सुविधा मिलने लगी है। अच्छे मकान बने हैं। इतने कम समय में देशभर में 4 करोड़ से अधिक पक्का मकान बना दिए हैं। इसमें कोई बिचौलिया नहीं है। सीधे लोगों के खाता में पैसा जाता है। इस पैसे से लोगों को जैसा अच्छा लगता है, वे वैसा घर बनाते हैं। एक-एक घर डेढ़-डेढ़, दो-दो लाख रुपये में बना है। इसलिए हमारी गुजरात की लाखों बहनें अब लखपति दीदी बन गईं हैं। हमारे नाम का एक भी घर नहीं है, लेकिन देश की लाखों बेटियों के नाम घर कर दिया है। पानी के संकट को हमने चुनौती के रूप में लिया है। आज नल से जल आता है, ऐसी व्यवस्था की है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि स्किल डवलपमेंट का काम हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 2 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए अभियान चलाया। पहले बालकों को स्कूल छोड़ना पड़ता था, लेकिन पिछले 2 दशक से शिक्षा और स्किल डवलपमेंट के कार्य पर विशेष ध्यान दिया गया। आदिवासी समाज के पट्टा में 5 नई मेडिकल कॉलेज खोले गए। आदिवासी गांवों में वनधन केन्द्र खोले गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिला आदिवासी प्रेशर ग्रुप महासंगठन, सौंपा मांग पत्र
    Next Article पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, वापस भेजे जाएंगे 11 लाख अफगान शरणार्थी
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version