Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में धमकी मामला, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की सुरक्षा के लिए विभिन्न एजेंसियां अलर्ट
    राज्य

    वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में धमकी मामला, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की सुरक्षा के लिए विभिन्न एजेंसियां अलर्ट

    adminBy adminSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -गुजरात पुलिस केन्द्रीय एजेंसियों के साथ करेगी काम

    -जांच में एनआईए, रॉ और सेंट्रल आईबी साथ आएंगी

    अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान खालिस्तानी आतंकियों की धमकी को लेकर राज्य की पुलिस के साथ केन्द्रीय एजेंसी अलर्ट है। खालिस्तानी आतंकी ने ऑडिया क्लिप वायरल कर स्टेडियम में खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी है। मामले की गंभीरता को लेकर गुजरात पुलिस ने केन्द्रीय एजेंसियों से मदद मांगी है। इसके बाद अब केन्द्र की विभिन्न जांच एजेंसी एनआईए, रॉ और सेंट्रल आईबी मिलकर मामले की जांच करेगी।

    इस मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम के साथ देश की टॉप जांच एजेंसी मिलकर काम करेगी। अहमदाबाद साइबर क्राइम ने खालिस्तानी समर्थक पन्नू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस केस में अब देश की टॉप जांच एजेंसी एनआईए, रॉ, सेंट्रल आईबी शामिल हो गई है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अहमदाबाद साइबर क्राइम के डीसीपी अजीत राजियाण ने मीडिया को बताया कि साइबर क्राइम के साथ अब सेंट्रल की जांच एजेंसियां जुड़ कर काम करेगी।

    खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से जारी ऑडियो क्लिप में कहा गया है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, बल्कि 5 अक्टूबर से टेरर वर्ल्ड कप शुरू होगा। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम में मैच के दिन महज खालिस्तान का झंडा ही देखने को मिलेगा। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लिया जाएगा। पन्नू की ऑडियो उसके समर्थकों ने अलग-अलग आईडी से वायरल की है। यह दावा भी किया गया है कि यह ऑडियो पन्नू ने खुद जारी किया है।

    आगामी 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप क्रिकेट के पहले मैच में खालिस्तानी आतंकी संगठन की घमकी पर अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच में प्राथमिकी दर्ज की गई है। खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच को लेकर धमकी दी है।

    क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत आगामी 4 अक्टूबर को होगी। पहले दिन अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी होगी। इसके बाद 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच खेला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड : उत्तर भारत के न्यायाधीशों ने किया भविष्य की क्रिप्टो करेंसी, ब्लॉक चेन और एआई जैसी चुनौतियों पर मंथन
    Next Article पीएटीए ट्रैवल मार्ट 2023 की मेजबानी करेगा पर्यटन मंत्रालय, 4 से 6 अक्टूबर तक प्रगति मैदान में होगा आयोजन
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version