-प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सही दिशा देने का काम किया है: सरयू राय
रांची। चर्चित लेखक विवेकानंद झा की पुस्तक नरेंद्र दामोदरदास मोदी : नो मोर एपोलॉजिस्ट का विमोचन हुआ। शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में विधायक सरयू राय, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ओंकार नाथ सिंह, स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल शरण ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सही दिशा देने का काम किया है। पुस्तक में लेखक ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को उभारने का काम किया है। पुस्तक की विवेचना करते हुए श्री राय ने कहा कि पुस्तक के लेखक ने अपनी लेखनी से पुस्तक को निखार दिया है। पुस्तक देश और दुनिया में प्रसिद्धि पाएगी। प्रधानमंत्री के काम का अध्ययन पुस्तक में किया गया है। जैसे अभिमन्यु चक्रव्यू में घिर गए थे पर अभिमन्यु को निकास का रास्ता नहीं मालूम था पर प्रधानमंत्री तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए कर्तव्य पथ पर वचनबद्ध है। श्री राय ने कहा की पुस्तक में मोदी जी के 1974 से अब तक का काम, रथ यात्रा, इमरजेंसी, वाजपेयी जी की सरकार, राज धर्म, नोटबंदी, कोविड, 56 इंच से अब तक नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व पर क्या प्रभाव पड़ा इसका लेखन रोचक तरीके से किया है। इसके लिए लेखक बधाई के पात्र है। पुस्तक में गंगा जमुना तहजीब, राम और रहीम एक है जैसे ज्वलंत विषयों पर भी चर्चा किया गया है। पुस्तक के बारे में लेखक विवेकानंद झा ने विस्तार से बताया। धन्यवाद ज्ञापन युगांतर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल शरण और मंच संचालन प्रमोद कुमार झा के किया। विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ. एम के जमुआर, भाप्रसे के सेवानिवृत्त अधिकारी रवींद्र सिंह, भापुसे के सेवानिवृत अधिकारी राजीव सिंह, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पीएन सिंह समेत कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।