रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित एलएन मिश्रा कॉलोनी में बुधवार को मनीष को अज्ञात अपराधियो ने गोली मार दी। इससे मनीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोलीबारी में घायल मनीष को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, फायरिंग करने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा हैं।

जानकारी के अनुसार घायल युवक रांची के अपर बाजार स्थित एक दुकान में काम करता है। एलएन मिश्रा कॉलोनी स्थित अपने घर के बाहर वह खड़ा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसपर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग युवक के एक आंख में गोली लग गई। फायरिंग करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पर वहां पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version