Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
    Top Story

    जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधासनभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर पहुंचे पीएम ने झारखंड के सपना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अपना सपना बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में आपलोग भाजपा की सरकार बनाइए, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के विकास के लिए हमारी सरकार काम करेगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

    1. लोकसभा चुनाव के समय मैं झारखंड आया था। उस समय देश में बड़े-बड़े झूठ बोले जा रहे थे। बड़ी-बड़ी अफवाहें फैलाई जा रहीं थीं। झूठ बोलने की मशीन और देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतें सक्रिय थीं। लेकिन, लोकसभा चुनाव में आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा।

    2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड से हमारा रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना, भाजपा का अपना सपना है। आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों की चिंता सिर्फ भाजपा ने की है। झारखंड राज्य का गठन भाजपा ने किया। आदिवासी बेटी को देश की राष्ट्रपति भाजपा ने बनाया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत भाजपा ने की।

    3. प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड के सिर्फ 3 दुश्मन हैं। इन 3 दुश्मनों से जितनी जल्दी झारखंड निजात पा लेगा, उसका भाग्योदय उतनी जल्दी होगा। ये तीन दुश्मन हैं जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा), कांग्रेस और आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल)।

    4. प्रधानमंत्री ने कहा कि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ा मुद्दा है। झारखंड के शहर हों या गांव, हर झारखंडी खुद को घुसपैठियों की वजह से असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है।

    5. प्रधानमंत्री नरेंद्रे मोदी ने जमशेदपुर की धरती से झारखंड की जनता से अपील की कि बांग्लादेशी घुसपैठ के खतरे को रोकने के लिए भाजपा को मजबूत करना होगा। झारखंड के हर नागरिक को एकजुट होना होगा। इस खतरे को अभी यहीं पर रोकना होगा। जेएमएम और कांग्रेस मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। इसलिए घुसपैठियों का समर्थन करते हैं।

    6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस को नफरत है। दशकों तक उसने दिल्ली में बैठकर देश पर शासन किया, लेकिन कभी देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया। ये लोग स्वार्थ और सत्ता में किसी हद तक जा सकते हैं।

    7. प्रधानमंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर भी हमला बोला। कहा कि जेएमएम वालों ने आपके वोट से अपनी राजनीति चमकाई। आज ये लोग उनके साथ खड़े हैं, जो आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ खड़े हैं।

    8. प्रधानमंत्री ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को झारखंड के लिए बड़ा खतरा बताया। कहा कि घुसपैठ की वजह से झारखंड की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। संताल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है। लोगों की जमीनें हड़पी जा रहीं हैं। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिये पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

    9. पीएम मोदी ने कहा कि जेएमएम वाले आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं। लेकिन, उनके मन में आदिवासी समाज के लिए कोई सम्मान नहीं है। पीएम ने कहा कि इनके लिए सियासी फायदा सबसे ऊपर है। झारखंड का गरीब आदिवासी आज पूछ रहा है कि क्या चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे। सीता सोरेन का अपने ही परिवार में अपमान क्यों हुआ।

    10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड का निर्माण बड़े सपनों के लिए हुआ था। लेकिन सब कुछ भ्रष्टाचार और लूट की भेंट चढ़ गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की पहली और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है- कांग्रेस पार्टी। उन्होंने कांग्रेस को देश का सबसे भ्रष्ट परिवार बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपरिवर्तन के लिए कृत संकल्पित है जनता : अन्नपूर्णा देवी
    Next Article चुनाव नजदीक है तो 1 हजार का लॉलीपॉप पकड़ा रहे हैं हेमंत सोरेन, पहले 72 हजार का हिसाब दीजिएः बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version