Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बिहार के 12 जिलों की 13 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित
    देश

    बिहार के 12 जिलों की 13 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में गंगा और इसकी सहायाक नदियां पूरे उफान पर हैं। अबतक प्रदेश के 12 जिलों की करीब 13 लाख अबादी बाढ़ से प्रभावित है जबकि बीते 24 घंटे में बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

    बिहार के पटना, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, वैशाली, पूर्णिया, बक्सर, रोहतास, भोजपुर और सासाराम जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मुंगेर के बाद अब भागलपुर में भी नदी के तेज बहाव वजह से मौत के मामले सामने आये हैं। बाढ़ के पानी में डूबने से भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय समेत कई जिलों में मौत हुई है। भागलपुर के नाथनगर में बीते दिनों डूबे तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि नाव हादसे में डूबे बच्चे का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है।

    लखीसराय और खगड़िया में बाढ़ के पानी में नहाने की गलती किशोरों को भारी पड़ी। अलग-अलग हादसे में दो किशोरों की मौत हो गयी। लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंतर्गत रामपुर से सुरजीचक जाने वाली सड़क में बलवा तड़ी पर के समीप स्नान की क्रम में पानी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर अभिषेक कुमार की मौत हो गयी। मृतक रामपुर गांव वार्ड संख्या तीन के रहने वाले सुनील सिंह का पुत्र था। बेगूसराय के मटिहानी अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव में शौच जाने के क्रम में गोरगामा निवासी स्व रामोतार पोद्दार के 48 वर्षीय पुत्र भूषण पोद्दार की गंगा ढाब में डूबने से मौत हो गयी।

    नयागांव थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि भूषण पोद्दार रात्रि में शौच करने गये थे। गंगा ढाब के किनारे सोच करने के क्रम में लुढ़क गये और गहरे पानी में जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सुबह में शव पानी के उपर आ गया। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया।

    खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के खैरी खुटाहा पंचायत अंतर्गत सोनमनकी के बागमती नदी में स्नान करने के दौरान बालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान सोनमनकी गांव निवासी वार्ड संख्या चार निवासी रामनरेश सदा उर्फ विजय सदा के आठ वर्षीय पुत्र निरगुन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर अन्य दोस्तों के साथ खेलते-खेलते बागमती नदी में स्नान करने चला गया। निरगुन नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण निरगुन लापता हो गया। स्थानीय बालकों द्वारा हल्ला कर लोगों की घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों द्वारा बागमती नदी से बालक का शव बाहर निकाला गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेशी घुसपैठ राजनीतिक मुद्दा नहीं, जीवन-मरण का प्रश्न: अनंत ओझा
    Next Article इतिहास के पन्नों में 24 सितंबरः यरवदा जेल में महात्मा गांधी व डॉ. अंबेडकर के बीच पूना समझौता
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version