Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एसकेएमयू के दीक्षांत समारोह में पीएचडी उपाधि समेत 139 यूजी-पीजी डिग्री धारक पदक से सम्मानित
    Top Story

    एसकेएमयू के दीक्षांत समारोह में पीएचडी उपाधि समेत 139 यूजी-पीजी डिग्री धारक पदक से सम्मानित

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2024Updated:September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि नैतिकता, सहानुभूति और नेतृत्व क्षमता का विकास करना: राज्यपाल
    दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने शिरकत करते हुए विश्वविद्यालय के 139 यूजी और पीजी छात्रों को डिग्री एवं गोल्ड मेडल समेत पीचडी धारक को उपाधि से सम्मानित किया।
    कुलाधिपति ने सभी उपाधि धारक छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को बधाई दी। शिक्षकों और अभिभावकों से कहा कि आज का यह दिन निश्चित रूप से आपके कठिन परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयासों का फल है, लेकिन यह केवल आपकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि आपके परिवार, समाज और इस विश्वविद्यालय के लिए भी गर्व का क्षण है।

    श्री गंगवार ने कहा कि विद्यार्थियों, याद रखें, शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि नैतिकता, सहानुभूति और नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी है। शिक्षा और ज्ञान से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सार्थक कार्य होंगे। विश्वविद्यालय, दुमका हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी सिदो और कान्हू के नाम पर स्थापित है। मातृभूमि के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा।

    कुलाधिपति ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में स्थापित विश्वविद्यालय से हमारी बहुत अपेक्षाएं हैं। यह केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि हमारे जनजातीय समाज की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का प्रतीक है। इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के उत्थान, उनकी समस्याओं के समाधान और उनके सांस्कृतिक गौरव को संरक्षित रखने में योगदान देना भी है।

    राज्यपाल ने कहा कि यह अपेक्षा की जाती है कि आप अपने अध्ययन और शोध से उन चुनौतियों का समाधान ढूंढेंÞगे, जिनका सामना जनजाति समाज और ग्रामीण समुदाय कर रहे हैं। चाहे वह कृषि हो, पर्यावरण संरक्षण हो, स्वास्थ्य या शिक्षा, हर क्षेत्र में आपके प्रयासों की आवश्यकता है।

    कुलाधिपति ने समारोह में वर्ष 2021-23 के स्नातक उत्तीर्ण 24, स्नाकोत्तर उत्तीर्ण 20 एवं वोकेशनल कोर्स के 18 छात्रों को डिग्री एवं मेडल देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में कुल 139 छात्रों एवं शोधार्थियों को डिग्री, गोल्ड मेडल एवं उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कुलाधिपति के हाथों सांकेतिक रूप से कुल 20698 छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों को डिग्री मिली। पीएचडी स्कॉलर्स को समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो क्षिति भूषण दास ने उपाधि दी। कुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह ने स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को गिनाया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन घोटाले के आरोपित तलहा खान की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    shivam kumar

      Related Posts

      UPSC ने अनुराग गुप्ता को DGP के रूप में अस्वीकार किया, IPS प्रोन्नति प्रक्रिया अटकी

      September 13, 2025

      IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को फैसला सुनाएगी ACB कोर्ट

      September 13, 2025

      बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में बड़ा हादसा, क्षेत्र में अफरा-तफरी

      September 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिक्षक भर्ती घोटाले में तबादलों का खेल, पार्थ चटर्जी ने बनाई थी खास रणनीति
      • तेल रिसाव रोकने के लिए नई योजना बनाएगी राज्य सरकार, अवैध खनन पर भी होगी सख्ती
      • जितिया पर्व को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
      • नालंदा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ
      • इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version