Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मानव तस्करी की जाल में फंसे 17 मजदूर, झारखंड, बंगाल के 11 मजदूरों ने भाग कर बचायी जान
    झारखंड

    मानव तस्करी की जाल में फंसे 17 मजदूर, झारखंड, बंगाल के 11 मजदूरों ने भाग कर बचायी जान

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    छह मजदूरों को गुुजरात बार्डर पार करा कर पाकिस्तान भेज दिया गया
    सरायकेला। मानव तस्करी की जाल मे फंसे झारखंड और बंगाल के 17 मजदूरों को पाकिस्तान भेजा जा रहा था , जिसमें 11 मजदूर अपनी जान बचाते हुए अपने घर लौटे हैं, लेकिन छह मजदूरों को गुजरात बार्डर पार पाकिस्तान भेज दिया गया। उनसे अभी तक संपर्क कटा हुआ है। इन मजदूरों का मोबाइल भी बंद है। भाग कर अपनी जान बचाने वाले झारखंड के- कुकड़ू प्रखंड अदलडीह गांव के पांच मजदूरों की आप बीती सुनेंगे तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। कैसे ये मजदूर अपनी जान बचा कर पाकिस्तान की सीमा से भाग कर अपने गांव लौटे हैं।

    आपको बता दें कि कुल 17 मजदूर, जिसमें झारखंड के आठ और बंगाल के नौ मजदूर एक ठेकेदार के माध्यम से अहमदाबाद में काम करने गये थे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें ठेकेदार द्वारा बदसुलूकी और शोषण का सामना करना पड़ा। ठेकेदार ने मोबाइल बंद कर मजदूरों को दूसरे लोगों के हाथों सौंप दिया गया। जिन लोगों के हाथों मजदूरों को सौंपा गया, वे मजदूरों को मानव तस्कर के रूप में खरीद कर उसे पाकिस्तान ले जाना चाह रहे थे। सभी मजदूरों को गुजरात बॉर्डर तक ले जाया गया, जहां सीमा पार करने के लिए कागजात बनाये जाते हैं। मजदूरों को समझ में आ चुका था कि वे फंस चुके हैं और उन्हें पाकिस्तान ले जाया जा रहा है, जब मजदूरों ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गयी और मजदूरों के पास जो भी रुपये थे वे भी उनसे छीन लिये गये। किसी तरह से मजदूर गुजरात-पाकिस्तान सीमा से चकमा देकर अहमदाबाद के सरखेज स्टेशन में छुपे और अपने परिवार वालों से संपर्क किया। परिवार वालों ने भाजपा नेता बिनोद राय से संपर्क किया और फिर विनोद राय ने युवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज से संपर्क कर जानकारी दी। शशांक राज के सहयोग से अहमदाबाद के वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश जी से संपर्क स्थापित हुआ। उनके प्रयासों से प्रशासन का सहयोग मिला और सभी 11 मजदूरों को सुरक्षित रेलवे स्टेशन पहुंचाकर झारखंड लौटने वाली ट्रेन में बैठाया गया।

    वर्तमान में सभी मजदूर सुरक्षित हैं और अपने घर पहुंच गये हैं। इस पूरी प्रक्रिया की लाइव वीडियो और लोकेशन भी साझा की गयी है तब जाके मजदूर सुरक्षित घर लौट पाये हैं। भाजपा नेता विनोद राय की त्वरित कार्रवाई, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज और अहमदाबाद के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के समन्वय से यह महत्वपूर्ण बचाव कार्य सफल हुआ है। सभी 11 मजदूर अब सुरक्षित रूप से घर पहुंच गये हैं।

    लेकिन लौटे हुए मजदूर कलेश्वर लोहरा की बात मानें को 17 मजदूरों मे से 6 मजदूरों को पाकिस्तान सीमा मे प्रवेश करा दिया गया है । छह मजदूर मे तीन मजदूर जमशेदपुर के गदड़ा और तीन मजदूर बंगाल के हैं। 17 मजदूर मे 11 मजदूर किसी तरह से भाग कर अपनी जान बताये और वापस अपने घर लौट आये है , लेकिन अब छह मजदूर पाकिस्तान मे फंसे है , जिसका मोबाइल बंद है और कोई संपर्क नही हो रहा है ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article15 सितंबर को एबीवीपी का छात्र गर्जना कार्यक्रम, पांच सालों में शिक्षा, चिकित्सा पर राज्य सरकार की विफलता पर जारी होगा काला दस्तावेज
    Next Article पाकुड़ में छात्रा के साथ हेडमास्टर कर रहा था छेड़खानी, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
    shivam kumar

      Related Posts

      बरवाडीह- चिरमिरी रेललाइन जल्द होगी शुरू: कालीचरण सिंह

      September 15, 2025

      पेसा कानून के उपबंधों का उपयोग जनहित में करें: हेमंत सोरेन

      September 15, 2025

      प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद 16 सितंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर

      September 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बरवाडीह- चिरमिरी रेललाइन जल्द होगी शुरू: कालीचरण सिंह
      • गड़बड़ी मिली तो एसआइआर रद्द करेंगे : सुप्रीम कोर्ट
      • पेसा कानून के उपबंधों का उपयोग जनहित में करें: हेमंत सोरेन
      • प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद 16 सितंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर
      • केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खात्मे को दृढ़ संकल्पित: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version