Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 24 सितंबरः यरवदा जेल में महात्मा गांधी व डॉ. अंबेडकर के बीच पूना समझौता
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 24 सितंबरः यरवदा जेल में महात्मा गांधी व डॉ. अंबेडकर के बीच पूना समझौता

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    24 सितम्बर 1932 को पूना की यरवदा जेल में महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बीच पूना समझौता हुआ, जिसे पूना पैक्ट के नाम से जाना गया। ब्रिटिश हुकूमत ने इस समझौते को सांप्रदायिक अधिनिर्णय (कॉम्युनल एवार्ड) में संशोधन के रूप में अपनी अनुमति प्रदान की थी। इसके तहत दलित वर्ग के लिए अलग निर्वाचक मंडल को त्याग दिया गया, लेकिन दलित वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की संख्या प्रांतीय विधानमंडलों में 71 से बढ़ा कर 147 और केन्द्रीय विधायिका में कुल सीटों की 18% तक कर दिया गया।

    दरअसल, कम्युनल एवार्ड की घोषणा के समय महात्मा गांधी पूना की यरवदा जेल में थे। गांधीजी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इसे बदलवाने की मांग की लेकिन जब उन्हें लगा कि उनकी मांग पर अमल नहीं किया जा रहा है तो उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी। लेकिन डॉ. अंबेडकर इसके पक्ष में दृढ़ता के साथ खड़े थे। उनका कहना था कि गांधी की जान बचाने के लिए वह दलितों के हितों का त्याग नहीं कर सकते।

    भूख हड़ताल के कारण गांधीजी की तबीयत दिनों दिन बिगड़ती जा रही थी और उनके प्राणों पर संकट आ गया। आखिरकार 24 सितम्बर 1932 को शाम पांच बजे डॉ. अंबेडकर यरवदा जेल पहुंचे। यहां गांधीजी और डॉ. अंबेडकर के बीच समझौता हुआ, जो बाद में पूना पैक्ट के नाम से जाना गया। समझौते में डॉ. अंबेडकर ने दलितों को कम्यूनल अवॉर्ड में मिले पृथक निर्वाचन के अधिकार को छोड़ने की घोषणा की।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1688- फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1726- ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई,कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

    1789- अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।

    1932- डॉ.अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर विशेष समझौता।

    1932- बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वादेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाली पहली महिला बनी।

    1948- होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।

    1965- यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।

    1968- दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

    1971- ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

    1978- पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

    1979- घाना ने संविधान अपनाया।

    1990- पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।

    1996- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।

    1996- व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।

    2003- फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

    2005- आईएईए ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।

    2007- म्यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।

    2008- चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।

    2009- देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।

    2013- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।

    2014- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

    जन्म

    1856- प्रताप नारायण मिश्र- हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’के उन्नायक।

    1861- भीकाजी कामा- प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।

    1925- औतार सिंग पैंटल- चिकित्सा शास्त्र के वैज्ञानिक।

    1950- मोहिन्दर अमरनाथ- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

    1979- अमीरा शाह- भारतीय उद्यमी हैं जो मेट्रोपोलिस हेल्थ केयर की प्रबन्ध निदेशक हैं।

    1971- लिम्बा राम- भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।

    1940- आरती साहा- भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।

    निधन

    2006- पद्मिनी- दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना।

    2004- राजा रमन्ना- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    1997- ईएस वेंकटरमैय्या- भारत के भूतपूर्व 19वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।

    1992- सर्व मित्र सिकरी- भारत के भूतपूर्व 13वें मुख्य न्यायाधीश थे।

    1978- भूपति मोहन सेन-जानेमाने गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के 12 जिलों की 13 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित
    Next Article कांग्रेस और जातिवादी पार्टियों को बिगड़े दिनों में याद आते हैं ​दलित : मायावती
    shivam kumar

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार
      • भारत–ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति: रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित 18 प्रमुख समझौते
      • 100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद
      • भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी
      • बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version