रांची। झारखंड सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजन्त्री अतिरिक्त प्रभार-मनरेगा आयुक्त, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक रांची जिला का जिला दंडाधिकारी और उपायुक्त नियुक्त किया जाता है। निदेश दिया जाता है कि वे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत जिला दंडाधिकारी को प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करेंगे। परियोजना निदेशक झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी, रांची के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी प्रमण्डलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल हजारीबाग के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त और पदस्थापित किया जाता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



