Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान के हमले में 8 सुरक्षाकर्मी मारे गए
    दुनिया

    पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान के हमले में 8 सुरक्षाकर्मी मारे गए

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 21, 2024Updated:September 21, 2024No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के ताजा हमलों में कम से कम आठ सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। सेना की मीडिया शाखा और पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। इन हमलों के दौरान सुरक्षाकर्मियों की गोलाबारी में अनेक आतंकवादियों के भी मारे जाने की सूचना है।

    डॉन अखबार की खबर के अनुसार, दक्षिणी वजीरिस्तान के लाधा इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की एक चौकी को निशाना बनाया। सेना की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने इसकी पुष्टि की। यहां हुई भीषण गोलीबारी में छह सुरक्षाकर्मी और पांच आतंकवादी मारे गए। आईएसपीआर ने कहा है कि इससे पहले गुरुवार को सात आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम इलाके में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर घुसपैठ करने का प्रयास किया। इनको सीमा सुरक्षा बलों ने घेरकर मार गिराया।

    पुलिस के अनुसार, बन्नू के शाहदेव खास इलाके में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में एक खुफिया अधिकारी मारा गया। हमले में उसका भाई घायल हो गया। मृतक की पहचान खुफिया ब्यूरो के उप निरीक्षक सुल्तान नियाज के रूप में हुई है। इससे पहले गुरुवार रात को अफगान बलों की कथित तौर पर सीमा पार से की गई गोलीबारी में एक सुरक्षा अधिकारी मारा गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा नेता शाह की आज जम्मू-कश्मीर में पांच जगह जनसभा
    Next Article 18 अफसर की सेवा बीडीओ के लिए ग्रामीण विकास को
    shivam kumar

      Related Posts

      ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा

      May 21, 2025

      अमेरिका के मशहूर टेलीविजन अभिनेता जॉर्ज वेंड्ट का 76 वर्ष की आयु में निधन

      May 21, 2025

      इजराइल का लक्ष्य हमास के आतंकी पंजों से 58 बंधकों को छुड़ाना

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version