Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुख्यमंत्री के साथ वार्ता विफल होने के बाद रातभर हुई बारिश के बीच नारेबाजी, प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने किया ‘रात दखल’
    देश

    मुख्यमंत्री के साथ वार्ता विफल होने के बाद रातभर हुई बारिश के बीच नारेबाजी, प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने किया ‘रात दखल’

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार रात एक बार फिर विरोध प्रदर्शन का दौर देखने को मिला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर पहुंच कर भी डॉक्टरों ने जब बैठक नहीं की तब देर रात खबर आई कि सीबीआई ने दुष्कर्म मामले में संदीप घोष और टाला थाने के ओसी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया है। उसके बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों में खुशी फैल गई। इन्होंने पहले से ही रात दखल अभियान का आह्वान किया था जिसके बाद डॉक्टर लगातार नारेबाजी करने लगे। श्यामबाजार और आसपास के इलाकों में लोग बारिश के बीच नारे लगाते नजर आए।

    इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ जूनियर डॉक्टरों की बैठक के विफल होने के बाद हुई। बैठक विफल होते ही विरोध का माहौल और तेज हो गया। इसी दौरान टाला थाने के पूर्व ओसी की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी की खबर सामने आई, जिससे प्रदर्शनकारियों में काफी खुशी देखी गई। श्यामबाजार में विरोध कर रहे लोगों का कहना था, “ओसी ने शायद किसी के कहने पर काम किया होगा लेकिन अब उनकी भी बारी आ सकती है।”

    हालांकि यह विरोध अन्य दिनों की तुलना में कम प्रभावी दिखा, पर प्रदर्शनकारियों का जोश बरकरार था। श्यामबाजार से लेकर दमदम, नागेरबाजार, सिंथी मोड़ और अन्य जगहों पर प्रदर्शनकारी जमा हुए। बारिश के बीच सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों को रोककर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे।

    बारिश थमने पर प्रदर्शनकारियों ने मोमबत्तियां जलाईं और प्रदर्शन जारी रखा। इसी बीच यह चर्चा तेज हो गई कि मुख्यमंत्री ने टाला थाने के ओसी की गिरफ्तारी की खबर के बाद ही बैठक रद्द कर दी थी। लोगों के बीच यह सवाल भी गूंजा कि अब क्या पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को भी हटाया जाएगा?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झारखंड दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
    Next Article अपनी बेटी की परवरिश खुद करेंगी दीपिका पादुकोण
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version