Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नए कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बंगाल में कांग्रेस-वामपंथी गठबंधन पर मंडराते संशय के बादल
    राज्य

    नए कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बंगाल में कांग्रेस-वामपंथी गठबंधन पर मंडराते संशय के बादल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024Updated:September 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर शुभंकर सरकार की नियुक्ति के बाद राज्य में पार्टी की तृणमूल कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ने की संभावना बढ़ गई हैं। इसके साथ ही राज्य में कांग्रेस और वाममोर्चा के बीच चुनावी गठबंधन के भविष्य को लेकर संशय बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे दो प्रमुख कारण सामने आए हैं।

    पहला कारण शनिवार रात कांग्रेस द्वारा शुभंकर सरकार को पार्टी का नया राज्य अध्यक्ष घोषित किया जाना है। जबकि दूसरा कारण भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का हाल ही में हुए असमय निधन है, जिनके उत्तराधिकारी की घोषणा पार्टी नेतृत्व द्वारा अभी तक नहीं की गई है।

    शुभंकर सरकार को राज्य और चुनावी राजनीति में संतुलन साधने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। ऐसे में यह संभावना कम है कि वे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डब्ल्यूबीपीसीसी) की नीतिगत निर्णयों पर स्वतंत्रता की जोरदार वकालत करेंगे या माकपा के नेतृत्व वाले वामपंथी मोर्चा के साथ गठबंधन को बनाए रखने पर जोर देंगे। उनके पूर्ववर्ती और पांच बार के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी के विपरीत, इस मुद्दे पर मुखर थे। जबकि शुभंकर का रुख अब तक अपेक्षाकृत शांत और सैद्धांतिक रहा है।

    राजनीतिक पर्यवेक्षक मोइदुल‌ इस्लाम का मानना है कि जिस तरह चौधरी ने 2016 के विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी के उच्च नेतृत्व की इच्छाओं के विपरीत माकपा के साथ चुनावी समझौते की नींव रखी थी और 2024 के लोकसभा चुनावों तक इसे जारी रखा, वैसा रवैया शुभंकर सरकार से अपेक्षित नहीं है। अब तक उनकी भूमिका राज्य की राजनीति में एक सैद्धांतिक विचारक तक ही सीमित रही है।

    दूसरी ओर, जहां चौधरी का तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कड़ा रुख था, वहीं शुभंकर सरकार ने इस मुद्दे पर अब तक तटस्थता बनाए रखी है।

    इस्लाम का मानना है कि उनके अध्यक्ष बनने से पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच बेहतर समझौते का रास्ता खुल सकता है।

    येचुरी के निधन से कमजोर पड़ी है बंगाल माकपा
    वहीं, येचुरी के निधन से माकपा की बंगाल इकाई का स्वतंत्र नेतृत्व कमजोर हो गया है। खासकर जब पार्टी के दक्षिणी राज्यों की इकाइयों से कांग्रेस के साथ गठबंधन का विरोध होता रहा है। माकपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, येचुरी की मजबूती के बिना कांग्रेस के साथ बंगाल में यह चुनावी समझौता संभव नहीं था, क्योंकि येचुरी राज्य इकाई को पार्टी के अन्य राज्यों की असहमति के बावजूद समर्थन दे रहे थे।

    मोइदुल इस्लाम का मानना है कि अगर माकपा के नए महासचिव के रूप में केरल से किसी नेता को चुना जाता है, तो पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी मोर्चा के गठबंधन की संभावनाएं और भी कम हो सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमशहूर अभिनेता मनोज मित्रा की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
    Next Article ब्राउन शुगर के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version