Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने​ वायु​ सेना के​ उप प्रमुख का कार्यभार संभाला
    देश

    एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने​ वायु​ सेना के​ उप प्रमुख का कार्यभार संभाला

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी- विभिन्न विमानों में 4,500 घंटे से अधिक समय ​उड़ान भरने का अनुभव

    नई दिल्ली। एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने ​रविवार को भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख (डीसीएएस) का पदभार संभाला।​ उन्होंने वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में​ चार्ज लेने के बाद नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। अत्यधिक अनुभवी लड़ाकू पायलट सिंह ​को विभिन्न विमानों में 4,500 घंटे से अधिक समय ​तक उड़ान भरने का अनुभव है। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ नियुक्तियां की हैं।

    ​एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ऐसे महत्वपूर्ण समय में अपना नया पदभार संभाल रहे हैं, जब भारतीय वायु सेना को एलसीए मार्क-1ए, एलसीए मार्क-2 और अपने सुखोई-30 एमकेआई बेड़े के उन्नयन सहित कई महत्वपूर्ण विमान परियोजनाओं को आगे बढ़ाना है। भारतीय वायु सेना को सी-295 परिवहन विमान परियोजना को शामिल करने जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के साथ-साथ देश में विकसित और निर्मित की जा रही कई हथियार प्रणालियों और मिसाइलों को भी आगे बढ़ाना है।

    भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति ने उनकी सराहनीय सेवाओं के सम्मान में 2007 में वायु सेना पदक और 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र ​एयर मार्शल तेजिंदर सिंह मई, 2023 से सभी महत्वपूर्ण पूर्वी वायु कमान के वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी हैं। उन्हें 13 जून, 1987 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन दिया गया था। वे 4500 घंटे से अधिक उड़ान के अनुभव वाले श्रेणी ‘ए’ योग्य उड़ान प्रशिक्षक हैं। उन्होंने एक लड़ाकू स्क्वाड्रन, एक रडार स्टेशन, एक प्रमुख लड़ाकू बेस की कमान संभाली है। वे जम्मू और कश्मीर में एयर ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदोनों के बीच आएदिन लड़ाई होती रहती थी : एश्वर्या राय
    Next Article इतिहास के पन्नों में 02 सितंबरः विश्व नारियल दिवस
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version