Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»दोनों के बीच आएदिन लड़ाई होती रहती थी : एश्वर्या राय
    मनोरंजन

    दोनों के बीच आएदिन लड़ाई होती रहती थी : एश्वर्या राय

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ताें में खटास की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। अभिषेक इसे अफवाह भी बता चुके हैं। इससे पहले दोनों ने अलग-अलग इंटरव्यू में माना था कि शादी की शुरुआत में उनके बीच लगातार झगड़े होते थे। फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन करीब आए। कुछ समय तक साथ रहने के बाद वर्ष 2007 में उन्होंने शादी कर ली। उनकी शादी को 17 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अब एश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि दोनों के बीच आएदिन लड़ाई होती रहती थी।

    वर्ष 2010 में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक और ऐश्वर्या से पूछा गया था कि उनके बीच कितने झगड़े होते हैं। ऐश्वर्या ने इस बात पर सहमति जताई थी कि वे हर दिन लड़ते हैं। हालांकि अभिषेक ने तब सफाई देते हुए कहा था कि ‘यह सिर्फ अपने विचार व्यक्त करने जैसा था। कोई झगड़ा नहीं होता। इसमें कुछ भी गंभीर नहीं था, बल्कि एक स्वस्थ लड़ाई थी, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो उस रिश्ते में कोई मजा नहीं होता।’

    ऐश्वर्या से पूछा गया कि क्या अभिषेक ने भी कहा था कि आप दोनों रोज लड़ते हैं, इसमें कितनी सच्चाई है? ऐश्वर्या ने कहा, ‘जब मैं कहती हूं कि हम 10 साल से साथ हैं तो मेरा यही मतलब है। तो हम शादी से पहले से एक जैसे ही हैं।’

    इस बीच, कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाह थी कि ऐश्वर्या और अभिषेक अलग हो गए हैं। तब इन दोनों के फैंस को उम्मीद थी कि इनके बीच सबकुछ ठीक हो जाएगा। हालांकि, इसके बाद जब एक बार फिर अनंत और राधिका की शादी में ये दोनों अलग-अलग अंदाज में नजर आए तो एक बार फिर इनके अलग होने की अफवाहें उड़ीं। हालांकि, आखिरकार अभिषेक ने सामने आकर कहा कि ये सब अफवाहें हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएटीएफ 4,567.76 रुपये प्रति किलोलीटर तक सस्‍ता, नई दरें लागू
    Next Article एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने​ वायु​ सेना के​ उप प्रमुख का कार्यभार संभाला
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा

      December 22, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 10वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई

      December 15, 2025

      इमोशनल अवतार में दिखे कार्तिक आर्यन, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का नया गाना रिलीज

      December 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version