Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»आदिवासी समाज को सबसे ज्यादा हेमंत सरकार ने ठगा: अर्जुन मुंडा
    झारखंड

    आदिवासी समाज को सबसे ज्यादा हेमंत सरकार ने ठगा: अर्जुन मुंडा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2024Updated:September 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पोटका। कोल्हान प्रमंडल के पोटका में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते हैं कि राज्य में आदिवासी की सरकार है, वो हमेशा आदिवासी समाज रटते रहते हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि सबसे ज्यादा आदिवासी समाज को ठगने का प्रयास हेमंत की सरकार ही कर रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या चंपई दा आदिवासी नहीं थे? क्या वह आसमान से टपक के आये थे? आखिर, क्यों उनसे मुख्यमंत्री की कुर्सी छीनी गयी? यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है।

    अर्जुन मुंडा ने हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं के लिए यमराज साबित हुई है। 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का सपना दिखा कर सरकार ने केवल धोखा दिया। उन्होंने कहा कि 600 युवाओं की भर्ती के नाम पर 5 लाख युवाओं को दौड़ाया गया, जिससे 17 युवाओं की मौत हो गयी। अर्जुन मुंडा ने यह भी कहा कि हेमंत सरकार ने महिलाओं को 2000 रुपये प्रतिमाह चूल्हा भत्ता देने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों के लिए भी कुछ नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार ने आंदोलनकारियों के लिए पेंशन योजना लागू की थी।

    झारखंड में घुसपैठियों को हटाने की ताकत सिर्फ पीएम मोदी में है: चंपाई सोरेन
    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में घुसपैठिये प्रवेश कर चुके हैं, और इन्हें हटाने की ताकत सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब परिवर्तन चाहती है और आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनेगी।

    रोजगार का वादा भूल गयी सरकार: सांसद विद्युत वरण महतो
    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में न तो कोई उद्योग स्थापित किया और न ही कोई खनन उद्योग शुरू किया। उन्होंने कहा कि पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा करनेवाली सरकार अब घूसखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है। अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदला जाये।

    कोल्हान में परिवर्तन की लहर: उपेंद्र सरदार
    एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सरदार ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है और इससे यह स्पष्ट है कि झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि कोल्हान की 14 सीटों पर भाजपा कमल खिलाने जा रही है, और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सरकार ने युवाओं को वर्दी के बजाय कफन दिया : शिवराज सिंह चौहान
    Next Article राज्य की सरकार आदिवासियों के हित में नहीं, बल्कि परिवार के हित में काम कर रही है: अन्नपूर्णा देवी
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version