Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वन नेशन वन इलेक्शन कर भाजपा अकेले देश में राज करना चाहती है, आप इनको सबक सिखाइयेगा: हेमंत सोरेन
    Top Story

    वन नेशन वन इलेक्शन कर भाजपा अकेले देश में राज करना चाहती है, आप इनको सबक सिखाइयेगा: हेमंत सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 18, 2024Updated:September 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में हुए शामिल, विपक्ष पर जम कर बरसे : हेमंत 
    आजाद सिपाही संवाददाता
    जामताड़ा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी-अभी पता चला है कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वीकृति दी गयी है। ये लोग चाहते हैं कि एक ही दल राज करे, एक ही सरकार रहे। चाहे राज्य में हो या देश में हो। अब दूसरी कोई सरकार नहीं। सिर्फ ये सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले लोग, ये सामंती लोग राज करने की फिराक में हैं। आप तैयार रहियेगा। एक तरफ पूंजीपतियों की ये जमात और दूसरी तरफ गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों की जमात। इनको लोकसभा चुनाव में जो सीख मिली है, वही विधानसभा में सीख विधानसभा में भी देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री बुधवार को ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जामताड़ा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जम कर निशान साधा है।

    भाजपा नेता लगातार गिद्ध की तरह मंडरा रहे:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग जहां झगड़ा करते हैं, वहीं इनकी राजनीतिक रोटी पकती है। ये गुजरात की जमात झारखंड, बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द्र कैसे बिगड़े उसी में लगी रहती है। इनके पास नेता नहीं हैं, तो अगल-बगल के राज्यों से नेता बुलाते हैं। हमारे विरोधी भाजपा के नेता लगातार इस राज्य में गिद्ध की तरह मंडरा रहे हैं। इन लोगों ने रेल बेच दी, स्टेशन बेच दिया, हवाई जहाज बेच दिया, एयरपोर्ट बेच दिया। जो प्लेटफॉर्म टिकट दो रुपया में मिलता था, उसकी कीमत 50 रुपया हो गयी। अभी ये लोग सांप्रदायिक दंगा फैलाने में लगे हैं। कल से ये लोग गांव-गांव घूमेगा और कहेगा कि हिंदू खतरे में है, हिंदू मुस्लिम करेगा, आदिवासी-गैर आदिवासी करेगा और हम लोगों को आपस में लड़वायेगा। ये लोगों में ऐसे जहर बोते हैं, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द्र में तनाव फैलता है। अभी दो-तीन महीने में चुनाव होने वाला है। ये लोग पूरे देश में सांप्रदायिक तनाव फैला कर हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में भी पूरे देश में सांप्रदायिक तनाव फैला दिया। देश के प्रधानमंत्री लगातार हिंदू मुस्लिम की तुष्टिकरण करते रहे और नतीजा ये हुआ कि पूरे देश की जनता ने भाजपा को 6 इंच छोटा कर दिया। आज ये सरकार बनाने के लिए बैशाखी का सहारा लेते हैं।

    मील का पत्थर साबित होगी मंईयां सम्मान योजना:
    सीएम ने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा है कि हम पूरे राज्य का दौरा कर रहे हंै। हम जानना चाहते हैं कि जो हमने वादा किया था कि हमारी सरकार रांची से चलने वाली सरकार नहीं, हमारी सरकार गांव से चलने वाली सरकार है, तो वह गांव से चल रही है कि नहीं। मंईयां सम्मान योजना इस राज्य की आधी आबादी के लिए ऐसा कदम है, जो महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रही है। 2019 में हमने सरकार बनायी, उस वक्त कोरोना आ गया। सब कुछ बंद हो गया था। उस समय भी हमने अफरा तफरी का माहौल नहीं बनने दिया। पहले लोगों को पेंशन नहीं मिलती थी, आज हमने कानून बना दिया है कि 50 साल से ऊपर के सभी को पेंशन मिलेगी। जो विपक्ष 20 सालों में नहीं कर पाया, हमन ेपांच साल में किया है।

    बकाया राशि नहीं देती है केंद्र सरकार:
    इतना काम करने के बावजूद हमारे विपक्ष के पेट में दर्द होने लगा। हमको दो साल तक परेशान किया। झूठा आरोप लगा कर जेल भेज दिया। सरकार कोई काम करे इडी सीबीआइ को लगा कर रोड़ा लगाने लगे। हक अधिकार मांगने लगे तो जेल में डालने लगा। 1 लाख 36 करोड़ कोयला का बकाया अभी तक नहीं दिया है। अगर उसका ब्याज ही हमको दे देता तो विकास की रफ्तार में कई गुणा तेजी होती। सब चीज में सौतेला व्यवहार। इन्होंने राशन देने में भी हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया। आवास देने के लिए हम लोग भारत सरकार के पास नाक रगड़ते रहे, लेकिन नहीं दिया। तब हमने फैसला किया कि हम अबुआ आवास देंगे। आनेवाला पांच साल के अंदर सभी गरीबों को अबुआ आवास मिलेगा। अभी चुनाव आया है तो भारत सरकार ने डेढ़ लाख लोगों को पैसा स्वीकृति किया है। ये व्यापारियों की जमात है। ये पैसा गरीबों को नहीं देंगे, बल्कि आपसे महंगाई बढ़ा कर आपकी जेब से पैसा निकाल लेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवन नेशन-वन इलेक्शन के प्रस्ताव की मंजूरी स्वागत याेग्य : प्रतुल शाहदेव
    Next Article सरयू राय ने रामेश्वर उरांव को पत्र लिख कहा – एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्टल को जल्द करवाएं दुरुस्त
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

      June 30, 2026

      अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह

      June 30, 2026

      देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version