Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आरजी कर : तृणमूल विधायक निर्मल घोष से सीबीआई की पूछताछ
    राज्य

    आरजी कर : तृणमूल विधायक निर्मल घोष से सीबीआई की पूछताछ

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024Updated:September 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। आर.जी. कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में पानीहाटी के तृणमूल विधायक निर्मल घोष को सीबीआई ने तलब किया है। उन्हें सोमवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पेश होने के लिए कहा गया था। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे से पहले ही विधायक निर्मल घोष केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंच गए थे। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है।

    घटना नौ अगस्त की है जब आर.जी. कर अस्पताल के चौथे मंजिल के सेमिनार हॉल से महिला डॉक्टर का शव बरामद किया गया था। उस दिन विधायक निर्मल घोष अस्पताल पहुंचे थे। दरअसल, आर.जी. कर की पीड़िता जिस इलाके की रहने वाली थीं, वहां के विधायक भी निर्मल घोष ही हैं। उस दिन पीड़िता के परिवार के साथ भी वे अस्पताल गए थे। अदालत के निर्देश पर इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और अब विधायक का बयान भी दर्ज किया जा रहा है।

    सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक निर्मल घोष ने कहा कि यह तो मेरे क्षेत्र की घटना है। मुझे कुछ दस्तावेज जमा करने थे, इसलिए यहां आया हूं।

    घटना वाले दिन आर.जी. कर से मीडिया को विधायक ने कहा था कि हमारा लक्ष्य मुख्य आरोपित को पकड़ना है। सभी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी यहां आए हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। एक जघन्य घटना घटी है। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर की बर्बरतापूर्ण हत्या की गई है। न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारी तरफ से जो भी किया जा सकता है, हम कर रहे हैं। सब कुछ कैमरे के सामने हो रहा है।

    इस मामले में सीबीआई ने पहले ही आर.जी. कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, टाला थाने के ओसी अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों फिलहाल सीबीआई हिरासत में हैं। सीबीआई ने इस मामले में डॉक्टर विरूपाक्ष विश्वास, अभीक दे, टाला थाने के एसआई समेत कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की है। इस घटना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर अपूर्व विश्वास से भी पूछताछ हो चुकी है। अब विधायक निर्मल घोष को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्राउन शुगर के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर
    Next Article आरजी कर से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही मुख्यमंत्री : सुकांत मजूमदार
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण

      December 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version