रांची। अखंड साैभाग्य के त्याेहार हरितालिका तीज व्रत की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुक्रवार काे एक्स पर लिखा है कि हरतालिका तीज पर प्रदेश की सभी बहनों-माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार दांपत्य प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि आपकी जीवन संगिनी का त्याग और समर्पण एक सुखी परिवार की नींव है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज मजबूत होगा। मेरी कामना है कि आप सभी की प्रार्थना भगवान सफल करें और आपके पारिवारिक जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें। साथ ही उन्होंने पत्नी के साथ तस्वीर भी साझा की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version