Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हिट है, विपक्ष की पिक्चर फ्लॉप: कल्पना सोरेन
    Top Story

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हिट है, विपक्ष की पिक्चर फ्लॉप: कल्पना सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा। मंगलवार को गढ़वा में मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान कल्पना सोरेन मंच से महिलाओं से पूछा कि आप इस मंईयां सम्मान योजना से खुश हैं या नहीं। महिलाओं का जवाब सुनने के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हिट है। जब झारखंड की दीदी बहनों ने इसे हिट कर दिया है, तो हमारे विपक्ष को वैसे ही जवाब मिल गया है कि उनकी पिक्चर फ्लॉप है। दीदी बहनों को महीने का हजार रुपया, साल का 12 हजार रुपया देने के लिए मुख्यमंत्री जी को बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं। महिलाओं को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना होगा। ये क्रांतिकारी सोच है। झारखंड बने इतने साल हो गये, लेकिन किसी ने इस तरह की योजना के बारे में सोचा नहीं था। घर कैसे चलाना है ये महिलाओं के अलावा कोई नहीं जानता है। आपको आर्थिक रूप से मजबूत करने का यह प्रयास है, ताकि आपको छोटी से छोटी जरूरत के लिए किसी के सामने झुकने की जरूरत ना हो।

    मजदूरों के बारे में केंद्र नहीं सुनता कोई बात
    आपने देखा होगा कि 2019 में जब कोरोना आया था, तो हमारा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। हमारे मजदूर भाई बाहर में फंसे हुए थे। उन्हें किसी ने बस से, ट्रेन से और हवाई जहाज से लाये हैं तो वो हेमंत सोरेन जी हैं। गरीब गुरबा की आवाज बन कर झारखंड मुक्ति मोर्चा आगे बढ़ा है। झारखंड में आप देख रहे हैं कि बहुत सारे नेता केंद्र से आ रहे हैं। उसमें मजदूर भाइयों के लिए बात करने वाला कोई नहीं है। मजदूर भाइयों का रैंकिंग सबसे नीचे आता है। मजदूरों के साथ हमेशा भेदभाव किया गया है। मनरेगा के मजदूरों खासकर महिलाओं से उनकी शारीरिक शक्ति के हिसाब से काम नहीं लिया जाता था। हेमंत जी केंद्र से हमेशा यही मांगते थे कि मनरेगा का जितना पैसा है, हम लोगों को दिया जाये। लेकिन केंद्र के कान में जूं भी नहीं रेंगती है। जब गरीब, शोषित वंचित की बात आती है, तो ये लोग सुनते नहीं हैं। उसके बाद हेमंत जी ने हमारे राज्य के मनरेगा मजदूरों के लिए पैसा बढ़ाया। हेमंत सोरेन जी हर वर्ग को साथ में लेकर चलते हैं। कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में रोज अलग-अलग नेता केंद्र से आ रहे हैं। अलग-अलग राज्य से मुख्यमंत्री आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं। मेरा सवाल आपसे बस ये हैं कि जो व्यक्ति दिन रात आपके बारे में सोचता है ,उसके साथ आप हैं या नहीं।

    मंईयां सम्मान को लेकर पीआइएल दाखिल की गयी
    आगे कल्पना सोरेन ने कहा कि ये हजार रुपया की बात नहीं है। पांच महीना हेमंत सोरेन जी का कौन लाकर देगा। जनता को इस बार जवाब देना है। बहुत लोग आपको बरगलाने के लिए आयेंगे। कहेंगे कि ये योजना केंद्र की तरफ से चल रही है। लेकिन आपको दिग्भ्रमित नहीं होना है। झारखंड के खनिज पर केंद्र की नजर रहती है। हेमंत जी ने 1 लाख छत्तीस हजार करोड़ केंद्र से मांगा है, लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला है। अगर ये पैसा मिल जाता, तो हमारे झारखंड का जो विकास है, इससे कई गुणा तेजी से होता। ये मंईयां सम्मान योजना हमने जब शुरूआत की तो इनके लोगों ने पीआइएल कर दी। मैं पूछना चाहती हूं कि जब झारखंड में ऐसी योजना चलती है, तो पीआइएल क्यों दाखिल हो जाती है। यही योजना जब भाजपा शासित राज्यों में लागू होती है, तो संवैधानिक हो जाती है।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार वर्षों में भारत से हथियार खरीदने वाला सबसे बड़ा देश बना आर्मेनिया
    Next Article केंद्र बकाया पैसे का ब्याज ही दे दे, तो मंईयां सम्मान योजना की राशि को डबल कर देंगे: हेमंत सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      कुख्यात मयंक सिंह अजरबैजान से झारखंड लाया गया, रामगढ़ कोर्ट में किया जाएगा पेश

      August 23, 2025

      हाईवे पर ब्रेकडाउन ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल

      August 23, 2025

      बारिश का कहर, कई कच्चे मकान जमींदोज

      August 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version