Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री आज हस्तांतरित करेंगे मईंयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त
    Top Story

    मुख्यमंत्री आज हस्तांतरित करेंगे मईंयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लाखों बहनों को करम पर्व की पूर्व संध्या पर खुशियों का उपहार
    -बोकारो के लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया में कार्यक्रम की तैयारी पूरी
    -अब तक 45,36,597 महिलाओं को मिली है सम्मान राशि
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करम पर्व की पूर्व संध्या पर मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं-बहनों के बैंक खाते में दूसरी किस्त का हस्तांतरण करेंगे। बोकारो के लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया में शुक्रवार को कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इससे पहले विभिन्न चरणों में पहली किस्त का हस्तांतरण मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है। योजना का लाभ देने के लिए अब तक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है। इनमें से 45,36,597 महिलाओं को पहली किस्त का लाभ मिल चुका है।

    18 से 50 वर्ष की बहनों को लाभ
    मुख्यमंत्री के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के उपरांत अब राज्य की 18 से 20 वर्ष की बेटियों को भी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। जल्द इन्हें भी सम्मान राशि प्राप्त होने लगेगी। मालूम हो कि इससे पहले तक 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को योजना से जोड़ने का प्रावधान था। मुख्यमंत्री ने हर महीने की 15 तारीख तक बहनों के खाते में सम्मान राशि भेजने का आदेश दिया है।

    ऐसे बढ़ रहा योजना का कारवां:
    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 03 अगस्त से आवेदन लेना प्रारंभ हुआ। आॅनलाइन आवेदन जमा करने में आ रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने दूर कर आॅफ लाइन आवेदन लेने का आदेश दिया। पहली बार योजना के तहत 18 अगस्त को पाकुड़ की 80 हजार से अधिक, 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल के लातेहार, मेदिनीनगर और गढ़वा की 2.50 लाख से अधिक, 24 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर के रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिला की 13 लाख 94 हजार से अधिक, 27 अगस्त को संताल परगना के देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और जामताड़ा की 07 लाख 32 हजार से अधिक, 28 अगस्त को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां की 07 लाख 32 हजार से अधिक, 04 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा की 07 लाख से अधिक महिलाओं-बहनों के बैंक खाते में 70.50 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया गया है।

    बोकारो में कार्यक्रम की तैयारी पूरी:
    मुख्यमंत्री के शुक्रवार को बोकारो में कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। स्थानीय प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने आयोजन स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। मंच-पंडाल आदि को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसचिवालय में तीसरे दिन भी कामकाज ठप, आज से काम पर लौटेंगे कर्मचारी
    Next Article कोडरमा घाटी में सड़क हादसे में चार घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version