Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सीएम योगी ने ‘नाथपंथ का इतिहास’ पुस्तक का किया लोकार्पण
    राज्य

    सीएम योगी ने ‘नाथपंथ का इतिहास’ पुस्तक का किया लोकार्पण

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नाथपंथ के इतिहास पर दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग की असिस्‍टेंट प्रोफेसर डॉ. पद्मजा सिंह की पुस्‍तक ‘नाथपंथ का इतिहास’ का लोकार्पण शनिवार को किया। प्रमाणिक साक्ष्‍यों से भरपूर, नाथपंथ के रहस्‍यों को खोलती यह पुस्तक इस विषय पर किसी इतिहासकार द्वारा लिखित अब तक की यह तीसरी पुस्‍तक है। इसे नाथपंथ और उससे संबंधित विषयों पर शोध करने वाले अध्येताओं के लिए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण और उपयोगी माना जा रहा है।

    शनिवार को दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय में विश्‍वविद्यालय और हिन्‍दुस्‍तानी एकेडेमी उत्‍तर प्रयागराज (भाषा विज्ञान उत्‍तर प्रदेश शासन) के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आयोजित ‘समरस समाज के निमाण में नाथपंथ का अवदान’ द्विदिवसीय अन्‍तर्राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी में पुस्‍तक का लोकार्पण हुआ। मुख्‍यमंत्री ने बतौर मुख्‍य अतिथि इस संगोष्‍ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता गोरखपुर विश्‍वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

    पुस्‍तक के लिए देशभर से जुटाए गए हैं ऐतिहासिक स्रोत
    डॉ. पद्मजा सिंह ने अपनी पुस्‍तक में देशभर में बिखरे ऐतिहासिक स्रोतों को जुटाया है और उसकी ऐतिहासिक दृष्टि से तथ्‍यात्‍मक व्‍याख्‍या की है। नाथपंथ के परम्‍परागत तथ्‍यों को नाथपंथ के योगियों और इस परम्‍परा के ज्ञाता नाथपंथ के विद्वानों से पुष्‍ट किया गया है। इस पुस्‍तक की भूमिका डॉ. प्रदीप राव ने लिखी है। उनके मुताबिक नाथपंथ को ऐतिहासिक दृष्टि से पढ़ने-समझने के लिए यह अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण पुस्‍तक है।

    आदि शंकर से है नाथपंथ की शुरुआत
    नाथपंथ की शुरुआत आदिनाथ शंकर से मानी जाती है। महायोगी गुरु गोरखनाथ ने इसे मौजूदा स्‍वरूप दिया। उन्‍हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है। महायोगी गोरखनाथ भारतीय इतिहास के पहले तपस्‍वी हैं जिन्‍होंने विशुद्ध योगी और तपस्‍वी होते हुए भी सामाजिक-राष्‍ट्रीय चेतना का नेतृत्‍व किया। उन्‍होंने नाथपंथ का पुनर्गठन ही सामाजिक पुनर्जागरण के लिए किया। नाथपंथ के हठ योगियों ने समय-समय पर समाज और राष्‍ट्र के लिए बड़ी भूमिकाओं का निर्वहन किया है। इस पंथ की योग साधना पातंजल विधि का विकसित स्‍वरूप है। नाथपंथ की परंपरा में दुनिया का सर्वोच्‍च नाथपंथी केंद्र गोरखनाथ मंदिर है। गोरक्षपीठाधीश्‍वर दुनिया भर में नाथपंथ के अध्‍यक्ष होते हैं। मुख्‍यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्‍वर महंत योगी आदित्‍यनाथ वर्तमान में इस पंथ के अगुआ हैं। डा. पद्मजा सिंह की पुस्‍तक भक्ति आंदोलन में नाथ पंथ की महत्‍वपूर्ण और केंद्रीय भूमिका का रहस्‍योद्घाटन करते हुए कहती है कि ‘यद्यपि कि भक्ति आंदोलन में सब कुछ नाथपंथ जैसा ही नहीं था, तथापि नाथपंथी ज्ञान और योग की साधना से ही भक्ति का स्‍वर फूटा।’ पुस्‍तक के बारे में बताते हुए डॉ. डा. पद्मजा सिंह कहती हैं, यह पुस्‍तक नाथ पंथ और उससे संबंधित विषयों पर शोध करने वाले अध्येताओं के लिए अत्‍यंत उपयोगी है। नाथपंथ के अध्‍येता के तौर पर डा. प्रदीप राव कहते हैं पुस्‍तक में इस बात का पूरा ध्‍यान रखा गया है कि आस्था को बिना कोई चोट पहुंचाए तथ्यों के आलोक में नाथ पंथ का प्रामाणिक इतिहास प्रस्तुत किया जाए। नाथ पंथ से जुड़े अनेक अनुत्तरित प्रश्नों के समाधान का मार्ग इस पुस्‍तक से निकलेगा।

    नाथपंथ के अभ्युदय और विस्तार का प्रामाणिक वर्णन
    नाथपंथ के इतिहास को समेटे इस पुस्‍तक में बौद्धमत, जैनमत के साथ शैव, वैष्‍णव, पांचरात्र, कापालिक, पाशुपत से लेकर नाथपंथ के अभ्‍युदय और विस्‍तार का प्रमाणिक वर्णन करते हुए स्‍वत: शुद्धिकरण के लिए भारतीय धर्म संस्‍कृति में मत-मतान्‍तर के महत्‍व पर प्रकाश डाला गया है। साथ ही सामाजिक विकृतियों और पाखंड के खिलाफ महायोगी गोरखनाथ के सामाजिक पुनर्जागरण अभियान और पहले से प्रचलित नाथपंथ को पुर्नजीवन और भारतीय समाज को नई दिशा देने के इतिहास को सामने लाया गया है। नाथ पंथ पर डा.पद्मजा सिंह की एक और पुस्‍तक ‘नाथ पंथ: वर्तमान उपादेयता का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्‍य’ शीर्षक से आ चुकी है। महायोगी गोरखनाथ विश्‍वविद्यालय के कुलसचिव डा. प्रदीप राव उस पुस्‍तक में डॉ. पद्मजा के साथ सहलेखक हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेरठ में लंबे समय से जमे 149 सिपाहियों का स्थानांतरण
    Next Article धनबाद भाजपा में टिकट के दावेदारों के बीच घमासान
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version