जमशेदपुर। रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने भी संबोधित किया। चंपाई सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि झारखंड में कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों के हित के लिए नहीं सोचा। झारखंड अलग राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अग्रिम भूमिका निभायी। कांग्रेस ने यहां के आदिवासी मूलवासी के सम्मान को कुचला है। भाजपा ही झारखंड की आदिवसियों की अस्मिता बचा सकती है।
संथाल परगना में बंगलादेशी घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा बन गया है। आदिवसियों के हकों को मारा जा रहा है। केवल भारतीय जनता पार्टी ही बंगलादेशी घुसपैठ को खत्म कर सकती है। इसलिए हमने सोचा कि झारखंड के आदिवासियों के अस्तित्व को बचाना है, झारखंड का विकास करना है, तो भारतीय जनता पार्टी में रह कर ही हो सकता है। इसलिए मैं बीजेपी परिवार में शामिल हुआ हूं।