सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक इमारत को ध्वस्त कर दिया। सिलीगुड़ी नगर निगम के छह नंबर वार्ड अंतर्गत स्थित एक पुरानी इमारत परिसर में बने नवनिर्मित इमारत के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। निगम सूत्रों के अनुसार, इमारत में रंग और मरम्मत कार्य के लिए नगर निगम से अनुमति ली गयी थी।

आरोप है कि इसकी आड़ में इमारत में लिफ्ट बनाने के साथ ही अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण को हटाने के लिए इमारत के मालिक विद्यापति चक्रवर्ती को नोटिस भेजी गई। जब मालिक पक्ष द्वारा कोई कदम नहीं उठाई गई तो बुधवार को नगर निगम ने अभियान चलाते हुए अवैध निगम के हिस्से को तोड़ दिया। वहीं, नगर निगम के अधिकारीयों ने इमारत में बने लिफ्ट को तोड़ने का भी निर्देश दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version