नयी दिल्ली/रांची (आजाद सिपाही)। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। निमोनिया की शिकायत होने के बाद उन्हें 19 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। परिवार ने अस्पताल को सीताराम येचुरी के शव को दान कर दिया है। उनके निधन पर देशभर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत कई अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सीताराम येचुरी भारत के विचार के सच्चे रक्षक थे। वह भारतीय राजनीति के एक दिग्गज नेता थे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।