Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े 5 करोड़ का सोना लूट कर झारखंड भागे बदमाश
    Top Story

    छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े 5 करोड़ का सोना लूट कर झारखंड भागे बदमाश

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2024Updated:September 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामनुजगंज जिले में बड़ी लूट हुई है। घटना बुधवार दोपहर 1.50 बजे की है। यहां बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में घुस कर 8 किलो सोना लूट लिया। घटना रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम की दुकान में हुई है। ज्वेलरी शॉप के संचालक राजेश सोनी पर बदमाशों ने कट्टे की बट्ट से हमला किया और गोली मारने की धमकी देकर वहां से फरारा हो गये।

    मिली जानकारी के अनुसार तीन बदमाश बाइक में सवार होकर ज्वलेरी शॉप पहुंचे। इसके बाद उन्होंने संचालक और वहां के कर्मचारियों पर हमला किया। उन्होंने धमकी देकर 15 मिनट के अंदर दुकान सहित लॉकर मे रखे सोने के जेवरात निकलवाये। इसके बाद बदमाश जेवरात को बैग में डाल कर बाइक से फरार हो गये। बदमाशों के निकलते ही संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

    बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर बदमाश झारखंड की ओर निकले हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम छत्तीसगढ से झारखंड की ओर भी भेजी गयी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज भी खंगाल रही है। इससे लुटेरों की पहचान और उनके आने एवं भागने के रास्ते की जानकारी मिल सकेगी। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी भी रामानुजगंज पहुंच गये हैं। लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

    वहीं ज्वेलरी शॉप के संचालक राजेश सोनी ने बताया कि बदमाशों ने करीब 5 करोड़ का सोना लूट लिया है। उन्होंने आशंका जतायी कि बदमाशों ने पहले ही दुकान की रेकी की थी। उन्होंने ऐसे समय को लूट के लिए तय किया था, जब दुकान में ग्राहकों की संख्या सबसे कम रहती है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 12 सितंबरः बहुत याद आती है सारागढ़ी की लड़ाई
    Next Article एसीबी की रिपोर्ट: पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने शपथ पत्र में जो पैन नंबर दिया, वह सही नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version